इंदौर : संगीत संस्था पंचम निषाद द्वारा इंदौर प्रेस क्लब के सहयोग से मासिक श्रृंखला के तहत शास्त्रीय संगीत की सभा का आयोजन रविवार 8 मई को किया गया। सुबह की इस सभा में शोभा चौधरी ने गायन और पं प्रवीण शेवलीकर व चैताली मोरोणे शेवलीकर ने वायलिन वादन पेश किया।
शोभा चौधरी ने राग मियां की तोडी से गायन प्रारंभ किया। इस राग में विलंबित एकताल में पारंपरिक बंदिश “लाल मनावन मैं चली”, गाई, इसके बाद इसी राग में मध्यलय त्रिताल में “कान्हा करते मोसे रार एरी माई” की प्रस्तुति दी। हार्मोनियम पर पं मोहन मुंगरे और तबले पर रामेंद्र सिंह सोलंकी ने संगत की। तानपुरे पर वोकल सपोर्ट मीनल मोड़क और कृतिका मुले ने किया।
सभा की दुसरी बैठक में पं प्रवीण शेवलीकर ने वायलिन पर राग देसी,चारुकेशी और भैरवी बजाया। उन्हें उनकी पुत्री चैताली मोरोणे शेवलीकर ने वायलिन पर साथ दिया, तबले पर रामेंद्र सिंह सोलंकी थे। कार्यक्रम का संचालन संजय पटेल ने किया।
Related Posts
June 23, 2023 तुलसी नगर स्थित अनंतेश्वर महादेव मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 25 जून से
इंदौर : तुलसी नगर स्थित वीर सावरकर उद्यान में नवनिर्मित अनंतेश्वर महादेव मंदिर का तीन […]
December 28, 2024 राजपूत युवक – युवती परिचय संमेलन 05 जनवरी को
संमेलन के रंगीन फोल्डर का किया गया विमोचन।
इंदौर : राजपूत समाज का 32वां युवक-युवती […]
August 10, 2023 नाबालिग बालिका से दुष्कृत्य कर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बना रहे आरोपी को 20 वर्ष का सश्रम कारावास
पाक्सो एक्ट के साथ मप्र धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम में पहली बार हुई किसी आरोपी को […]
January 19, 2020 अनूठे परिचय सम्मेलन में 50+ उम्र वालों ने की जीवनसाथी की तलाश इंदौर : रविवार को स्थानीय जाल सभागृह में अनूठा परिचय सम्मेलन आयोजित किया गया। अनूठा इस […]
July 24, 2021 चौड़े होंगे चौराहों के लेफ्ट टर्न, भंवरकुआ पुलिस थाना और मन्दिर शिफ्ट होंगे
इंदौर : शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम व बेहतर बनाने के लिए नवलखा, खजराना और भवरकुंआ […]
September 28, 2021 युवती की मौत के बाद जागे जनप्रतिनिधि, सड़कों के गड्ढे भरने के अधिकारियों को दिए निर्देश
इंदौर : पानी भरे गड्ढों में वाहन से गिरकर एक युवती की मौत के बाद शहर के कथित जागरूक […]
January 25, 2023 गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर मुशायरा और कवि सम्मेलन का होगा आयोजन
कृष्णपुरा छत्री पर जनचेतना अभियान के बैनर तले सजेगी महफिल।
इंदौर : गणतंत्र दिवस की […]