भोपाल : बाइक में पहले पेट्रोल भरवाने को लेकर हुआ विवाद इतना बढ़ा कि एक युवक को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा।मृतक युवक इंदौर का निवासी था।
एक निजी कॉलेज से बीए एलएलबी कर रहा इंदौर निवासी 22 वर्षीय संस्कार बघेले नामक युवक अपने दोस्त से मिलने व घूमने के इरादे से भोपाल गया था। संस्कार अपने भोपाली दोस्त के साथ सुबह करीब 5 बजे चाय पीने बाइक से रेलवे स्टेशन के लिए रवाना हुए, रास्ते में वे पेट्रोल भरवाने मिनाल रेसीडेंसी के गेट नंबर तीन के पास स्थित पेट्रोल पम्प पर पेट्रोल भरवाने रूके। उसी समय एक बाइक पर तीन अन्य युवक भी पीछे से आए और पम्पकर्मी से पहले उनकी गाड़ी में पेट्रोल डालने को लेकर विवाद किया। संस्कार और उसके दोस्त ने विरोध किया तो तीनों मारपीट पर आमादा हो गए और चाकू लेकर संस्कार व उसके भोपाली मित्र पर हमला कर दिया। बचने के लिए दोनों दोस्त गेट नम्बर तीन की तरफ भागे और सड़क पार कर ही रहे थे कि आरोपियों ने संस्कार को जमीन पर गिरा दिया और उसकी ना सिर्फ बेरहमी से पिटाई की बल्कि एक ने चाकू संस्कार के सीने में घोंप दिया। घायल संस्कार को दोस्त ने इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी जान नहीं बच पाई।खबर है कि जिस जगह संस्कार को चाकू घोंपा गया, वहां सीसीटीवी कैमरे भी नहीं थे। हत्या का प्रकरण दर्ज कर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।
Related Posts
January 3, 2021 जो वक्त की रफ़्तार बदल दे वही युवा है, युवा महाकुम्भ में बोले शिवपुत्र कार्तिकेय
इंदौर : स्वामी विवेकानंद के विचारों से युवाओं को प्रेरित करने और उनमें नई आशा,उम्मीद और […]
October 2, 2020 सिलावट और राजपूत का छीन सकता है मंत्री पद
इंदौर : उपचुनाव लड़ रहे दो मंत्री तुलसीराम सिलावट और गोविंद सिंह राजपूत का मंत्री पद […]
June 1, 2023 उज्जैन – देहरादून ट्रेन का इंदौर तक विस्तार, सप्ताह में दो दिन चलेगी
लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर जनप्रतिनिधि आज शाम 6.40 बजे दिखाएंगे हरी झंडी।
इंदौर […]
April 2, 2025 लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करनेवाला आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : Loan दिलाने के नाम पर कई लोगों से धोखाधड़ी करने वाला शातिर आरोपी क्राइम ब्रांच […]
March 31, 2023 बावड़ी हादसे के घायलों से मिले मुख्यमंत्री चौहान, स्वास्थ्य की ली जानकारी
मृतकों के परिजनो से मिलकर ढांढस बंधाया तथा शोक संवेदना व्यक्त की।
घटना स्थल पहुँचकर […]
July 4, 2024 वेंकटेश देवस्थान छत्रीबाग में ब्रह्मोत्सव के तहत निकली छोटी रथयात्रा
नागोरिया मठ के आराध्य वानमामलै श्री जीयर स्वामीजी का श्री लक्ष्मी वेंकटेश देवस्थान में […]
September 2, 2020 लक्षण नजर आने पर फीवर क्लीनिक में कराएं परीक्षण- सीएमएचओ इंदौर : जिले में कोरोना संक्रमण के बढ़ते दायरे को देखते हुए नागरिकों को सलाह दी गई है कि, […]