इंदौर : भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जमवाल ने पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनके साथ संवाद किया।
बीजेपी नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने बताया कि क्षेत्रीय संगठन मंत्री जामवाल ने विधानसभा 1,2,3,4,5 एवं 6 सहित निपानिया सावेर और सरदार पटेल मंडल देपालपुर के कार्यकर्ताओं से परस्पर चर्चा की, मंडल अध्यक्ष व सभी कार्यकर्ताओं का परिचय उनसे कराया गया।
इस अवसर पर मंत्री तुलसी सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जीराती, विधायक रमेश मेदौला ,गोलू शुक्ला, मालिनी गौड़, महेंद्र हार्डिया ,मधु वर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्ण मुरारी मोघे, आकाश विजयवर्गीय, जयपाल सिंह चावड़ा, निशांत खरे, प्रताप करोसिया, दीपक जैन टीनू, आलोक दुबे, सुदर्शन गुप्ता, गोपी कृष्ण नेमा श्रीमती अंजू मखीजा और विधानसभा के प्रत्येक मंडल स्तर पर कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय संगठन मंत्री से मुलाकात की।
नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी संगठन की रीति नीति के अनुसार कार्यकर्ताओं से वरिष्ठ नेताओं का संवाद होता है। जिसके अंतर्गत अनेक गुणात्मक सुझावों को साझा किया जाता है।







