महाराष्ट्र की पर्यावरण मंत्री पंकजा मुंडे ने की इंदौर के स्वच्छता मॉडल की सराहना

  
Last Updated:  August 7, 2025 " 11:37 am"

कबीटखेडी स्थित एसटीपी, स्लज ट्रीटमेंट प्लांट, ट्रेचिंग ग्राउण्ड स्थित बायो सीएनजी, सी एंड डी वेस्ट प्लांट का किया अवलोकन।

इंदौर के स्वच्छता मॉडल का देखा प्रेजेटेशन।

हम महाराष्ट्र में भी काम कर रहे है, पर इंदौर जितना फास्ट काम नही कर पाए : पंकजा

इंदौर : महाराष्ट्र सरकार में पर्यावरण मंत्री पंकजा मुंडे ने इंदौर नगर निगम के स्वच्छता मॉडल की सराहना करते हुए कहा कि इंदौर ने वाकई स्वच्छता के क्षेत्र में मजबूत मिसाल कायम की है। हम महाराष्ट्र में भी स्वच्छता के लिए कार्य कर रहे हैं लेकिन इंदौर जैसी गति और सशक्त क्रियान्वयन कहीं नहीं देखा। जल्दी ही महाराष्ट्र सरकार एक अध्ययन दल इंदौर भेजेगी जो यहां के कार्यों का गहन अध्ययन कर अपनी रिपोर्ट महाराष्ट्र सरकार को सौंपेगा, उसके आधार पर महाराष्ट्र में भी इंदौर का स्वच्छता मॉडल लागू किया जाएगा। बुधवार को इंदौर आई पर्यावरण मंत्री पंकजा मुंडे इंदौर के स्वच्छता के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण करने के बाद मीडिया से चर्चा कर रही थी।

इसके पूर्व महापौर पुष्यमित्र भार्गव एवं निगम आयुक्त शिवम वर्मा ने महाराष्ट्र सरकार की मंत्री पंकजा मुंडे का पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया। इसके बाद होटल मेरियट में आयोजित कार्यक्रम में इंदौर नगर निगम द्वारा किए गए नवाचारों, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रणाली एवं संपूर्ण स्वच्छता मॉडल पर विस्तृत प्रजेंटेशन के माध्यम से मंत्री सुश्री मुंडे को अवगत कराया गया। महापौर पुष्यमित्र भार्गव एवं निगम आयुक्त शिवम वर्मा ने इंदौर की स्वच्छता यात्रा, जीरो वेस्ट सिटी के प्रयास, प्लास्टिक वेस्ट प्रबंधन, सीएनडी वेस्ट प्रोसेसिंग, बायो सीएनजी उत्पादन, तथा जन भागीदारी से किए गए नवाचारों की जानकारी उन्हें दी।

इसी क्रम में मंत्री पंकजा मुंडे ने कबीटखेड़ी स्थित 245 एमएलडी एसटीपी प्लांट, स्लज ट्रीटमेंट प्लांट, ट्रेंचिंग ग्राउंड स्थित बायो सीएनजी प्लांट, नेफ्रा प्लांट, सी एंड डी वेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट तथा स्वच्छता परी का भी स्थलीय निरीक्षण एवं अवलोकन किया। इस दौरान महापौर पुष्यमित्र भार्गव, आयुक्त शिवम वर्मा, जलकार्य प्रभारी अभिषेक शर्मा, अपर आयुक्त रोहित सिसोनिया, उपयंत्री सौरभ माहेश्वरी, व अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *