जिलों की श्रेणी में इंदौर जिले ने पश्चिम जोन में प्राप्त किया तीसरा स्थान।
स्वच्छ भारत दिवस पर राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू द्वारा प्रदान किए जाएंगे पुरस्कार।
इंदौर : जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 02 अक्टूबर 2022 को स्वच्छ भारत दिवस के अवसर पर विज्ञान भवन नई दिल्ली में आयोजित समारोह में स्वच्छ भारत पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। यह समारोह राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू की अध्यक्षता में आयोजित किया जाएगा। समारोह में स्वच्छता सर्वेक्षण ग्रामीण में शीर्ष प्रदर्शन करने वाले राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों, जिलों, ब्लॉक आदि को स्वच्छ भारत पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
पश्चिम जोन में मप्र को मिला पहला स्थान।
प्राप्त जानकारी अनुसार स्वच्छता सर्वेक्षण ग्रामीण में शीर्ष प्रदर्शन करने वाले पश्चिम जोन के राज्यों में मध्य प्रदेश को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। इसी तरह जिलों की श्रेणी में पश्चिम जोन में प्रथम स्थान भोपाल जिले एवं तीसरा स्थान इंदौर जिले को प्राप्त हुआ है। सुजलाम 1.0 कैम्पेन में मध्यप्रदेश को पहला और सुजलाम 2.0 कैम्पेन में चौथा स्थान प्राप्त हुआ है।
Related Posts
March 8, 2021 कोरोना संक्रमण की रफ्तार बरकरार, 166 नए संक्रमित मिले
इंदौर : कोरोना संक्रमण में आई तेजी का सिलसिला अभी भी बरकरार है। रविवार 7 मार्च को भी […]
October 24, 2022 मन्नत बाबा के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर
नागपुर की अदालत ने दिया आदेश।
नागपुर : मुख्य न्याय दंडाधिकारी एस.बी. पवार की अदालत […]
May 7, 2023 वीर सावरकर के देश की आजादी में योगदान को कमतर आंकने की कोशिश की गई – पार्थ
इंदौर : वीर सावरकर को लेकर राहुल गांधी से लेकर तमाम कांग्रेसी नेता अकसर बयानबाजी करते […]
November 26, 2020 तहसीलदार और नायब तहसीलदार की प्रोटोकॉल में नहीं लगेगी ड्यूटी
इंदौर : जिले में कलेक्टर मनीष सिंह द्वारा नागरिकों को राजस्व तथा अन्य सेवाएं समय-सीमा […]
November 29, 2022 पंडित प्रदीप मिश्रा से मिले कमलनाथ, छिंदवाड़ा में कथा का दिया न्योता
इंदौर : पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ बुधवार को पंडित प्रदीप मिश्रा से मुलाकात करने पहुंचे। […]
May 7, 2020 विशाखापट्टनम में पॉलिमर फैक्ट्री से लीक हुई जहरीली गैस, 9 लोगों की मौत..! नई दिल्ली : आंध्रप्रदेश के तटीय शहर विशाखापट्टनम में एक प्लास्टिक निर्माण फैक्ट्री से […]
December 8, 2024 महापौर ने 10 नई इलेक्ट्रिक बसों की दी सौगात
राजबाड़ा से तेजाजी नगर एवं भंवरकुआ क्षेत्र में चलेगी ये बसें।
इंदौर : लोक परिवहन […]