इंदौर : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अधिक से अधिक लोगों को योग का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से डॉ. हेडगेवार स्मारक समिति एवं शिक्षक नगर रहवासी संघ द्वारा 19 जून से 21 जून, 2023 तक तीन दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। स्व. गोपाल मालू उद्यान, शिक्षक नगर में आयोजित योग शिविर में सुबह 7:15 बजे से 8:15 बजे तक योगाचार्य विकास यादव द्वारा योगासन और प्राणायाम के जरिए शरीर को निरोगी रखने के उपाय बताए जाएंगे।
डॉ हेडगेवार स्मारक समिति के अध्यक्ष ईश्वर हिंदूजा एवं सचिव राकेश यादव ने बताया कि योग शिविर में आने वाले शिविरार्थियों को शुगर, डायबिटीज, हृदय रोग संबंधी बीमारियों से योग के द्वारा बचाव की जानकारी दी जाएगी। अभ्यास द्वारा उन्हें नियमित योग-प्राणायाम करने के लिए प्रेरित भी किया जाएगा। शिक्षक नगर रहवासी संघ के अध्यक्ष केके तिवारी, सचिव अजय माहेश्वरी,राजकुमार सोनी,महेश बड़जात्या, गीता महेश्वरी, टीना शर्मा, अशोक राठी शिविर के लिए घर-घर संपर्क कर पंजीयन कर रहे हैं।
Related Posts
October 22, 2021 क्रांतिकारियों के संघर्ष और लाखों लोगों की कुर्बानी से मिली है, आजादी- नवाथे
इंदौर : दंत चिकित्सा महाविद्यालय इंदौर में आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर आजादी का अमृत […]
March 13, 2023 भोपाल में प्रदर्शनकारी कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने पानी की बौछार के साथ किया लाठीचार्ज
सैकड़ों कार्यकर्ताओं को किया गिरफतार।
राजभवन की ओर पैदल मार्च कर रहे थे […]
July 18, 2017 जिस कर्ज में पिता ने खाया था जहर, उसी से परेशान होकर बेटे ने भी दी जान - मुख्यमन्त्री शिवराज सिंह के विधानसभा का रहने वाला है मृतक […]
December 19, 2017 मोदी-शाह के अलावा BJP की जीत के ये हैं असली ‘शिल्पकार’ नईदिल्ली. उत्तर प्रदेश में बंपर जीत के बाद गुजरात में भी भारतीय जनता पार्टी ने शुरुआती […]
January 12, 2017 सीहोर में भीषण सड़क हादसा जायलों वाहन बेकाबू होकर पलटा सीहोर। इंदौर-भोपाल हाईवे पर ग्राम नापलाखेडी के पास जायलो वाहन बेकाबू होकर पलट गया।इस […]
November 7, 2021 कैलाश विजयवर्गीय ने निराश्रित बुजुर्गों और दिव्यांग बच्चों में बांटी दीपावली की खुशियां
इंदौर : कैलाश विजयवर्गीय की छवि दबंग नेता की मानी जाती है पर उनके व्यक्तित्व का एक पहलू […]
October 1, 2021 परदेशीपुरा पुलिस ने वाहन चोर की किया गिरफ्तार, 3 दोपहिंया वाहन बरामद
इंदौर : वाहन चोरी करने वाले एक आरोपी को थाना परदेशीपुरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। […]