मुंबई : रिलायंस इंडस्ट्रीज ने मुकेश अंबानी के लंदन में दूसरा घर बसाने की खबरों को बेबुनियाद और सत्य से परे बताया है। कयास लगाए जा रहे थे कि मुकेश अंबानी परिवार सहित लंदन के स्टोक पार्क में अपना दूसरा घर बसाने जा रहे हैं। कंपनी ने इन अटकलों को अनुचित और भ्रम पैदा करने वाला करार दिया है।
हाल ही में एक अखबार ने अंबानी परिवार के लंदन के स्टोक पार्क में आंशिक रूप से बसने की योजना के बारे में रिपोर्टिंग की थी। कंपनी ने इसे तथ्यों से परे बताया है। खबर छपने के बाद सोशल मीडिया पर भी इन अटकलों की खूब चर्चा हुई।
बयान में कंपनी ने कहा है कि “रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड यह स्पष्ट करना चाहती है कि चेयरमैन और उनके परिवार की, लंदन या दुनिया के किसी दूसरे कोने में स्थानांतरित होने या रहने की कोई योजना नहीं है। रिलायंस समूह की कंपनी आरआईआईएचएल ने लंदन में स्टोक-पार्क एस्टेट को खरीदा है और इस हेरिटेज संपत्ति को एक गोल्फिंग और स्पोर्टिंग रिसॉर्ट के रूप में बदलने की योजना है।
कंपनी ने कहा कि इस अधिग्रहण से समूह के तेजी से बढ़ते उपभोक्ता कारोबार में इजाफा होगा। साथ ही यह विश्व स्तर पर भारत की मशहूर हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री का भी विस्तार करेगा।
Related Posts
November 15, 2021 टी- 20 विश्वकप क्रिकेट फाइनल में ऑनलाइन सट्टा चलाने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : टी-20 क्रिकेट विश्वकप मैच में क्रिकेट सट्टा चलाने वाले 06 आरोपी, क्राइम ब्राँच […]
June 3, 2023 इंदौर से रवाना हुए नेपाल के पीएम प्रचंड, सीएम शिवराज ने दी भावभीनी विदाई
इंदौर : नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड अपने दो दिवसीय इंदौर व उज्जैन भ्रमण […]
August 5, 2023 महिलाओं को प्राप्त कानूनी संरक्षण का हो रहा दुरुपयोग
लिव इन रिश्ता टूटने पर पार्टनर को झूठे मामले में फंसा देती हैं महिलाएं।
कोर्ट में […]
May 6, 2020 इजराइल के बाद इटली ने भी किया कोरोना वायरस का वैक्सीन बनाने का दावा नई दिल्ली : इजरायल के बाद अब इटली ने दावा किया है कि उन्होंने कोरोना वायरस (Coronavirus) […]
July 31, 2020 नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन में अग्रणी भूमिका निभाएगा मप्र- शिवराज भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि केंद्र द्वारा घोषित नई शिक्षा नीति […]
May 2, 2023 3 मई से डॉक्टर्स की प्रदेशव्यापी हड़ताल
प्रदेश के सभी 13 शासकीय मेडिकल कॉलेज और स्वास्थ्य विभाग से जुड़े 10 हजार डॉक्टर्स […]
September 25, 2021 महँगाई और गैस की बढ़ती कीमतें चिंता का विषय, जातिगत जनगणना पर ऐतराज नहीं- आठवले
इंदौर : केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री रामदास आठवले ने स्वीकार किया है कि […]