इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भूदान आंदोलन के जनक भारत रत्न स्व. आचार्य विनोबा भावे की पुण्य-तिथि पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री चौहान ने निवास स्थित सभागार में आचार्य भावे के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।
आचार्य विनोबा भावे का जन्म 11 सितंबर 1895 को हुआ था। वे स्वतंत्रता सेनानी, सामाजिक कार्यकर्ता तथा प्रसिद्ध गांधीवादी नेता थे। उनका मूल नाम विनायक नरहरि भावे था। उन्होंने भूदान आन्दोलन चलाया। नागपुर झंडा सत्याग्रह में वे बंदी बनाए गए। विनोबा भावे अत्यंत विद्वान एवं विचारशील व्यक्तित्व के धनी थे। अर्थ शास्त्र, राजनीति और दर्शन के आधुनिक सिद्धांतों पर भी उन्होंने गहन चिंतन किया। उन्हें सामुदायिक नेतृत्व के लिए वर्ष 1958 में अन्तर्राष्ट्रीय रेमन मेग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित किया गया।उनका निधन 15 नवंबर 1982 को हुआ। वर्ष 1983 में मरणोपरांत उनको देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान “भारत रत्न” से सम्मानित किया गया।
Related Posts
May 19, 2021 सनावद, मुंडी पहुंचे मोघे- मूलचंदानी, सरकारी अस्पताल को ऑक्सीजन मशीन की भेंट
इंदौर : बीजेपी के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद कृष्णमुरारी मोघे बड़वाह […]
January 24, 2023 जनसुनवाई में कई जरूरतमंद दिव्यांग जनों को मिली जरूरी मदद
इंदौर : प्रति मंगलवार की तरह इस मंगलवार भी कलेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई संपन्न हुई। यह […]
August 4, 2020 AppCoins Price Prediction up to $0 012029 by 2025 APPC Forecast 2023 2030 Investors who recognized the potential of AppCoins early on have witnessed remarkable […]
December 11, 2019 अप्रशिक्षित ऑप्टोमेट्रिस्ट कर रहे लोगों की आंखों के साथ खिलवाड़ इंदौर : मप्र ऑप्टोमेट्रिस्ट फेडरेशन एवम आइकेयर ग्रुप के पदाधिकारियों ने शहर में […]
December 6, 2024 बांग्लादेश के हालात पर है अमरीका की नजर
हिंसा रोकने के लिए तत्काल कदम उठाए वहां की अंतरिम सरकार,
भारत के साथ अमरीका के हैं […]
June 30, 2024 भारत ने 17 साल बाद फिर जीता टी – 20 वर्ल्ड कप
रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 07 रनों से किया पराजित। […]
November 30, 2023 एग्जिट पोल में बीजेपी मप्र में प्रचंड बहुमत के साथ बना रही सरकार
गेम चेंजर साबित हुई लाडली बहना योजना।
इंदौर : गुरुवार शाम विभिन्न न्यूज चैनलों ने […]