इंदौर : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बाल एवं महा विद्यालयीन स्वयंसेवकों के पथ संचलन रविवार को महानगर के विभिन्न स्थानों से सुबह 9:00 एवं शाम 4:00 बजे निकले।
पूर्ण गणवेश में ऊर्जा एवं अनुशासन के साथ संचलन में सम्मिलित बाल एवं किशोर स्वयंसेवकों का उत्साह देखते ही बन रहा था। राष्ट्र भक्ति से ओतप्रोत पथ संचलन का अनेक स्थानों पर समाज जनों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
विगत एक माह से संचलन का अभ्यास कर रहे बाल व महाविद्यालयीन स्वयंसेवकों के पंक्तिबद्ध एवं सधे हुए कदमताल का अनुशासित नजारा ये बता रहा था कि क्यों ये संगठन सबसे अलग है, जो युवा पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम की भावना जगाता है।
इन्दौर महानगर में 155 स्थानों से निकले बाल-संचलन में कुल 11,500 स्वयंसेवक सम्मिलित हुए जो करीब 315 किमी के मार्ग से गुजरे। महानगर के सभी जिलों के महाविद्यालयीन संचलन 31 स्थानों से निकले जिसमें 3,000 की संख्या रही तथा लगभग150 किमी मार्ग तय किया गया।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विजयादशमी उत्सव के निमित्त इन संचलनों में अधिकांशतः स्कूलों एवं महाविद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थी शामिल हुए। संचलन के पूर्व वक्ताओं द्वारा दिए गए बौद्धिक में शताब्दी वर्ष में करणीय ‘पंच परिवर्तन’, संघ कार्य के विस्तार एवं दृढ़ीकरण को लेकर चर्चा हुई।
Related Posts
December 9, 2020 18 दिनों के बाद 5 सौ के नीचे पहुंचा कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा…!
इंदौर : लगभग 18 दिनों के बाद इंदौर में कोरोना संक्रमण के मामले 5 सौ से कम दर्ज हुए। […]
August 24, 2022 श्री गणेश, महाकाल और हरसिद्धि माता पर केंद्रित होगी खजराना मंदिर की झांकियां
कलेक्टर श्री सिंह ने भोजन कक्ष के विस्तारीकरण हेतु दिये निर्देश।
इंदौर : श्री गणपति […]
December 25, 2019 भक्त और भगवान एक- दूसरे के पूरक हैं- आचार्य बालकृष्ण इंदौर : भक्ति में पाखंड और दिखावा ज्यादा दिन नहीं चलते। प्रभु तो अन्तर्यामी हैं, उनसे […]
June 22, 2022 अवैध रूप से गैस रिफिलिंग करते पकड़ाए दो आरोपी, 43 गैस सिलेंडर जब्त
इंदौर : अवैध रुप से गैस सिलेंडर का भंडारण एवं व्यापार करने वाले दो आरोपी, पुलिस थाना […]
February 8, 2023 केनोए स्लालोम में मप्र ने चारों स्वर्ण पदकों पर जमाया कब्जा
खेलो इंडिया यूथ गेम्स (मप्र) 2022 (राउंडअप)
कबड्डी में मप्र की लड़के - लड़कियों की […]
April 18, 2025 मां के संकल्प को पूरा करने 18 दिव्यांग जोड़ों की शादी कराएगा गोयल परिवार
इंदौर : अपने विवाह की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर शहर के एक दंपति ने अपनी माँ के संकल्प […]
October 19, 2024 अखंड धाम आश्रम के प्रवेश द्वार व गौशाला शेड का होगा जीर्णोद्धार
वेदांत केसरी ब्रह्मलीन स्वामी लक्ष्मणानंद महाराज की 20वीं पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि एवं […]