विशेष प्रार्थना सभाओं के साथ गाए गए कैरोल गीत।
रेड चर्च सहित सभी गिरजाघरों में की गई आकर्षक रोशनाई।
इंदौर: प्रभु यीशु के अवतरण दिवस का पर्व क्रिसमस रविवार को आस्था और उल्लास के साथ मनाया गया। गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभाएं हुई और केक काटकर श्रद्धालुओं में वितरित किया गया। लोगों ने एक – दूसरे को यीशु के अवतरण दिवस की बधाई दी।
रेड चर्च में पास के जरिए दिया गया प्रवेश।
शहर के प्रमुख कैथोलिक रेड चर्च में प्रभु यीशु के अवतरण दिवस के उपलक्ष्य में 24 दिसंबर की रात बिशप चाको की मौजूदगी में विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की गई। इस दौरान जगह की कमी और व्यवस्था की दृष्टि से पासधारी लोगों को ही प्रवेश दिया गया। पास का वितरण पहले ही पल्ली पुरोहितों के माध्यम से कर दिया गया था। प्रार्थना सभा में देश और दुनिया में शांति व कोरोना से मुक्ति की कामना की गई। इस मौके पर कैरोल गीत भी गाए गए। बाद में तमाम लोगों ने प्रभु यीशु के जन्मदिन का उल्लास अभिव्यक्त करते हुए एक – दूसरे को बधाई दी। 25 दिसंबर को चर्च में प्रवेश सभी के लिए खुला रखा गया। इस दौरान गौशाला सजाने के साथ चर्च पर आकर्षक रोशनाई भी की गई थी।
रेड चर्च के साथ शहर के अन्य गिरजाघरों में भी प्रभु यीशु के अवतरण दिवस की रौनक नजर आई। सभी स्थानों पर प्रार्थना सभाएं आयोजित की गई, केरोल गीत गाए गए और क्रिसमस पर्व की खुशियां मनाई गई।
Related Posts
October 13, 2021 गांजा तस्करी में लिप्त तीन आरोपी गिरफ्तार, बाइक सहित एक लाख का माल बरामद
इंदौर : अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाले तीन तस्करों को, पुलिस थाना तेजाजीनगर […]
December 3, 2024 चार पहिया वाहन चुरानेवाला आरोपी कुक्षी से गिरफ्तार
इंदौर : चार पहिया वाहन तूफान जीप चुराने वाले शातिर चोर को, थाना भँवरकुआं पुलिस कुक्षी […]
April 11, 2022 उत्पात मचाने वाले आतताइयों को कड़ा जवाब मिलेगा- शर्मा
भोपाल : बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने खरगौन में हुई हिंसा बेहद दुर्भाग्यजनक बताया […]
August 28, 2023 रक्षाबंधन पर सीएम शिवराज ने लाडली बहनों के लिए खोला सौगातों का पिटारा
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में अक्टूबर से मिलेंगे 1250 रुपए।
बहनों को मिला 250 […]
July 19, 2024 नगर निगम ने चलाई अतिक्रमण विरोधी मुहिम, 07 ट्रक सामग्री जब्त
इंदौर : नगर निगम ने गुरुवार को राजबाडा एवं सरवटे बस स्टैंड क्षेत्र में अतिक्रमण विरोधी […]
March 20, 2022 अवैध हथियारों की तस्करी में लिप्त आरोपी गिरफ्तार, जिंदा कारतूस के साथ कई देशी पिस्टल जब्त
इंदौर : क्राइम ब्रांच इंदौर ने फायर आर्म्स तस्कर को अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार किया […]
December 23, 2024 वर्ष 2025 में धार से शुरू हो जाएगा ट्रेनों का आवागमन
इंदौर - दाहोद रेल परियोजना के टीही से धार सेक्शन में तेजी से चल रहा काम।
अंतिम चरण […]