इंदौर : शुक्रवार को निजी कार्यक्रम में शिरकत करने सूफी गायक पद्मश्री कैलाश खेर इंदौर आए। इंदौर की स्वच्छता के मुरीद कैलाश खेर ने विमानतल से बाहर आते ही सफाई मित्रों से मुलाकात का सिलसिला शुरू कर दिया। होटल जाते हुए उन्होंने जगह – जगह गाड़ी रुकवाकर सफाई मित्रों से मुलाकात की और इंदौर को स्वच्छता में सर्वोपरि बनाएं रखने में उनके योगदान की सराहना की। श्री खेर ने सफाई मित्रों से बातचीत करते हुए उनसे उनकी दिनचर्या के बारे में भी जानकारी ली। बता दें कि कैलाश खेर स्वच्छता के ब्रांड एंबेसडर रहे हैं। देशभर में लोगों को स्वच्छता के लिए प्रेरित करने वाला गीत उन्होंने ही गाया था।
डॉक्टरेट की उपाधि से नवाजे गए कैलाश खेर।
सूफी गायक कैलाश खेर को सेज यूनिवर्सिटी द्वारा मानद डॉक्टरेट की उपाधि से नवाजा गया। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, सांसद शंकर लालवानी और अन्य विशिष्ट जन इस अवसर पर मौजूद रहे।
Related Posts
March 17, 2022 आपसी सौहार्द्र, एकता व भाईचारे के साथ मनाएं त्योहार, शांति समिति की बैठक में जनता से की गई अपील
इंदौर : जिले में आगामी सभी त्यौहार इंदौर की गौरवशाली परम्परा के अनुरूप आपसी सौहार्द, […]
December 17, 2021 बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने नियुक्त किए अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष
भोपाल : भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्षों की नियुक्ति […]
December 30, 2021 मालवा उत्सव में पंडवानी गायन के जरिए पेश किया गया द्रौपदी चीरहरण का प्रसंग
इंदौर : ठेठ बुंदेलखंडी -छत्तीसगढ़ी भाषा में जब पंडवानी सुनी जाती है तो उसका अपना अलग ही […]
February 9, 2023 बीजेपी की विकास यात्रा में अधिकारियों की सहभागिता पर कांग्रेस ने जताया ऐतराज
संभागायुक्त, कलेक्टर, निगमायुक्त सहित अन्य अधिकारियों को भेजा नोटिस।
इंदौर : प्रदेश […]
August 13, 2022 पल्हर नगर स्थित प्रेम नगर बस्ती में पहुंचे सीएम शिवराज,बहनों ने आरती उतारी, राखी बांधी
आह्लादित बहनों ने बाँधी राखी और आरती उतारकर किया स्वागत।
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज […]
October 30, 2023 क्षेत्र क्रमांक 02 में विकास की गति को बरकरार रखने के लिए मेंदोला ने जनता से मांगा समर्थन
क्षेत्र 2 के भाजपा प्रत्याशी रमेश मेंदोला ने वार्ड 29 में किया जनसंपर्क।
इंदौर : […]
June 1, 2021 दलाल बाग में 45+ वालों के लिए ड्राइव इन टीकाकरण केंद्र प्रारम्भ, वाहनों पर बैठे- बैठे ही लगवा सकेंगे टीका
इंदौर : विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 के दलाल बाग में "ड्राइव इन टीकाकरण केंद्र " का […]