इंदौर : बुरहानपुर से इंदौर जा रही यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में सात यात्रियों के घायल होने की खबर मिली है । सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि ये हादसा डुलहार फाटे के पास हुआ। सड़क पर गड्ढे से बचने की ड्राइवर ने कोशिश की। इस दौरान वह बस पर नियंत्रण खो बैठा और बस पलटी खा गई।। घायल यात्रियों ने भी बताया कि इंदौर-इच्छापुर मार्ग पर गड्ढे अधिक होने के कारण ड्राइवर ने गड्ढे बचाने का प्रयास किया। इसी दौरान बस पलट गई।
इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर यह दुर्घटना दोपहर दो बजे के करीब हुई। कुछ लोगों ने टायर फटने से हादसा होने की आशंका भी जताई है। सूचना के बाद मौके पर डायल 100, बोरगांव चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ पहुंच गए थे। घायलों में किसी के गंभीर होने की फिलहाल सूचना नहीं है।
Related Posts
March 7, 2022 अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को सिटी बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा की सौगात
इंदौर : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं सिटी बसों में किराया नहीं देना होगा। निगम […]
April 2, 2025 बीजेपी कार्यालय के पास स्थित शराब दुकान अन्यत्र स्थानांतरित होगी
बीजेपी नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने शराब दुकान नहीं हटाए जाने पर दी थी आंदोलन की […]
February 19, 2024 बीजेपी के राष्ट्रीय अधिवेशन में इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने भी रखे विचार
प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित 12 हज़ार कार्यकर्ताओं के सामने रखा […]
August 7, 2021 प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत गरीबों को किया गया निःशुल्क राशन का वितरण
इंदौर : प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत जिले की सभी उचित मूल्य की राशन […]
January 2, 2024 धन का सदुपयोग परमार्थ के कार्यों में करेंगे तो मृत्यु के बाद भी बनीं रहेगी यश, कीर्ति
बिजासन रोड स्थित अखंड धाम आश्रम पर चल रहे अ.भा. संत सम्मेलन में बोले जगदगुरू शंकराचार्य […]
April 26, 2020 अभिनेता तनुज ने लोगों से की नशे से दूर रहने की अपील इंदौर : दक्षिण भारतीय फिल्मों के कलाकार इंदौर निवासी तनुज दीक्षित ने लॉक डाउन के दौरान […]
August 21, 2020 टैक्स माफ करने को लेकर अड़े बस संचालक, शुरू नहीं हुआ बसों का संचालन भोपाल : राजधानी समेत प्रदेश भर में यात्री बसों के पहिए अभी भी थमे हुए हैं। सरकार की […]