इंदौर नगर निगम का होगा अपना ई – पोर्टल, शासन से मिली मंजूरी

  
Last Updated:  June 18, 2024 " 12:17 am"

नागरिकों मिलेगी बेहतर सुविधा, राजस्व वसूली संग्रहण कार्य होगा सुगम।

इंदौर : नगर निगम इंदौर को एक बड़ी सफलता मिली है। मध्य प्रदेश शासन ने नगर निगम इंदौर को अपना स्वयं का ई पोर्टल बनाने की मंजूरी दे दी है। यह निर्णय नगर निगम इंदौर की राजस्व वसूली को सुगम बनाने और नागरिकों को हो रही परेशानी को दूर करने के उद्देश्य से लिया गया है। निगम का ई पोर्टल आधुनिक होकर नागरिकों को बेहतर सुविधा देने की दृष्टि से बनाया जाएगा।

बता दें कि शासन का ई नगर पालिका पोर्टल लंबे समय से तकनीकि दिक्कतों से जूझ रहा था, जिससे न केवल राजस्व वसूली प्रभावित हो रही थी, बल्कि नागरिकों को भी कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। ई नगर पालिका के कारण नगर निगम के कर्मचारियों को वेतन का भुगतान भी समय पर नहीं हो पा रहा था। पोर्टल के बार-बार बंद होने और तकनीकि गलतियों के कारण नगर निगम की सेवाओं को समय पर प्राप्त करना नागरिकों के लिए एक चुनौती बन गया था।

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि निगम का यह पोर्टल नागरिकों को सुविधाएं प्रदान करने में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। इससे नगर निगम की राजस्व वसूली की प्रक्रिया को भी सरल और सशक्त बनाया जा सकेगा।

निगमायुक्त शिवम वर्मा ने बताया कि नए ई पोर्टल के माध्यम से नगर निगम की सभी सेवाओं को एकीकृत किया जाएगा, जिससे सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा और नागरिकों को त्वरित और प्रभावी समाधान प्राप्त होंगे।

इस पहल के साथ, इंदौर नगर निगम अब अपने नागरिकों को और भी बेहतर और सुगम सेवाएं प्रदान करने में सक्षम होगा।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *