राज्यसभा सांसद विवेक तनख़ा के जीवन कार्यों पर बनीं है ये डाक्यूमेंट्री।
इंदौर : ख्यात वरिष्ठ अधिवक्ता, राज्यसभा सांसद और समाजसेवी विवेक तनख़ा की जीवनी पर निर्माता, निर्देशक अजय चिटनिस ने लघु फिल्म ‘नर्मदापुत्र’ का निर्माण किया है। मंगलवार को उन्होंने पत्रकार वार्ता के जरिए इस डॉक्यूमेंट्री के बारे में पत्रकारों को जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद विवेक तनख़ा अपने प्रोफेशन और सांसद के रूप में अपनी जिम्मेदारियों को निभाने के साथ सामाजिक कार्यों में भी गहराई तक जुड़े हैं। जनहित और लोक कल्याण के कार्यों में वे बढ़ चढ़ कर भागीदारी निभाते हैं।उनके इन्हीं गुणों से प्रभावित होकर उन्होंने श्री तनख़ा के जीवन पर डॉक्यूमेंट्री बनाने का निर्णय लिया। 65 मिनट की इस डॉक्यूमेंट्री में तनख़ा के जीवन के हर पहलू को समेटने का प्रयास किया है। इस डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन इंदौर में आगामी अगस्त माह में किया जाएगा।
अजय चिटनिस ने बताया कि उन्होंने बीते 25 वर्षों में 125 से ज्यादा डाक्यूमेंट्रीज बनाई हैं। हाल ही में कांस फिल्म फेस्टिवल में भी उनकी एक डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई थी।
Related Posts
March 12, 2025 मप्र का वित्तीय वर्ष 2025 – 26 के लिए 04 लाख 21 हजार करोड़ रुपए का बजट पेश
युवाओं, छात्रों, सरकारी कर्मचारियों के लिए खास प्रावधान।
बजट में कोई नया कर नहीं […]
February 27, 2021 सुरेंद्र संघवी की फर्म संघवी मेटल्स को किया गया सील
इंदौर : कलेक्टर मनीष सिंह के निर्देशानुसार राजस्व विभाग द्वारा बकाया डायवर्शन शुल्क […]
March 14, 2021 नगरीय निकाय आरक्षण को लेकर जारी अधिसूचना पर हाईकोर्ट की रोक, सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट
भोपाल : मध्य प्रदेश के 407 नगरीय निकायों (local bodies) में से 344 मे होने वाले चुनावों […]
January 9, 2024 एमजीएम मेडिकल कॉलेज का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख भाई मंडाविया, उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने […]
February 11, 2024 प्रधानमंत्री मोदी ने विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों से किया संवाद
हितग्राहियों से योजनाओं का फीडबैक लिया।
इंदौर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झाबुआ […]
January 3, 2022 देपालपुर में हुई लूट का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड सहित तीन आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : देपालपुर के ग्राम मंदीपुर में 4 माह पूर्व हुई लूट का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया […]
April 3, 2022 15 करोड़ रुपए से अधिक कीमत का अवैध नशीला पदार्थ जब्त, सरगना सहित पांच आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : "ऑपरेशन प्रहार" के तहत अब तक की सबसे बडी कार्रवाई में 15 करोड 18 लाख रूपए […]