देवी अहिल्याबाई होलकर के 300 वे जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित की हेरिटेज वॉक।
राजवाड़ा के इतिहास और ऐतिहासिक महत्व के बारे में साझा की जानकारी।
इंदौर : इंदौर मैनेजमेंट एसोसिएशन (IMA) ने देवी अहिल्याबाई होल्कर के 300 वे जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में राजवाड़ा क्षेत्र में हेरिटेज वॉक का आयोजन किया। इस दौरान शहर की ऐतिहासिक धरोहर राजवाड़ा का विशेष भ्रमण किया गया। एसोसिएशन के सभी सदस्य और विद्यार्थियों ने राजवाड़ा के ऐतिहासिक महत्व को समझा और इस गौरवशाली धरोहर के निर्माण व इसके योगदान पर विचार-विमर्श किया।
इस कार्यक्रम के माध्यम से इंदौर मैनेजमेंट एसोसिएशन ने शहर की ऐतिहासिक विरासत के प्रति जागरूकता बढ़ाने और नवाचार की दिशा में नए प्रयास करने की प्रतिबद्धता जताई। इस दौरान आयएमए इंटरनेशनल मैनेजमेंट कांक्लेव की प्रगति के बारे में भी चर्चा की गई।
सभी सदस्यों ने इस पहल की सराहना की और इसे एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक अनुभव बताया। भ्रमण के अंत में स्मृति स्वरूप एक समूह चित्र भी लिया गया, जिससे यह आयोजन और भी यादगार बन गया।