उज्जैन में 14 फरवरी से होगा तीन दिवसीय यूनाइटेड कंशियसनेस कॉन्क्लेव
Last Updated: February 3, 2025 " 07:35 pm"
14 फरवरी को पद्मश्री कैलाश खेर की प्रस्तुति।
इंदौर – उज्जैन : उज्जैन में तीन दिवसीय वैश्विक युनाइटेड कंशियसनेस कॉन्क्लेव का आयोजन14 से 16 फरवरी तक किया जा रहा है।
डॉ विक्रांत सिंह तोमर और रोहित खंडेलवाल ने पत्रकार वार्ता में बताया कि यह युध्द का युग नहीं हैं। हमें एक पृथ्वी, एक परिवार एक भविष्य की बात आत्मसात करनी चाहिए। वैश्विक युनाइटेड कंशियसनेस, योगा विद्या,जर्मनी, यूरोपियन योगा फेरेड्रेशन एवं अक्षरा किडस अकादमी उज्जैन द्वारा संयुक्त रूप से यह कॉन्क्लेव आयोजित किया जा रहा है। सहयोगी के रूप में महाराजा विक्रमादित्य शोध पीठ, संस्कृति विभाग मध्य प्रदेश शासन, कालिदास संस्कृत अकादमी और विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन शामिल हैं। रोहित खंडेलवाल ने बताया कि कॉन्क्लेव में 14 फरवरी को पद्मश्री कैलाश खेर प्रस्तुति देंगे।यह कार्यक्रम कालिदास संस्कृत अकादमी उज्जैन में शाम सात बजे से होगा। कॉन्क्लेव में विदेशों से भी प्रतिनिधि आ रहे हैं। वे अपने साथ वहां की जल, मिट्टी भी साथ लाएंगे। इसी के साथ देश की पवित्र नदियों का जल भी लाया जा रहा है। सभी पवित्र नदियों के जल से बाबा महाकाल का महा अभिषेक किया जाएगा।