नई दिल्ली: सिख विरोधी दंगों में हाइकोर्ट से उम्रकैद की सजा सुनाए जाने के बाद सोमवार को कांग्रेसी नेता सज्जनकुमार ने कड़कड़डूमा कोर्ट में सरेंडर कर दिया। हाई कोर्ट ने उन्हें सरेंडर के लिए आज तक { 31 दिसंबर } की मोहलत दी थी। 31 अक्टूबर1984 को तत्कालीन पीएम इंदिरा गांधी की उनके सिख गार्डों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। उसके बाद देशभर में सिख विरोधी दंगे भड़क उठे थे। अकेले दिल्ली में ही करीब 3 हज़ार सिखों को मौत के घाट उतार दिया गया था। सज्जनकुमार को दिल्ली कैंट इलाके में 5 सिखों की हत्या के मामले में दोषी ठहराते हुए हाइकोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा से दंडित किया था।
सज्जनकुमार को तिहाड़ जेल में रखा जाएगा। बताया जाता है कि जेल में उन्हें सिख कैदियों से अलग और दूर रखा जाएगा।
सज्जनकुमार के अलावा 2 अन्य गुनहगार महेंद्र यादव और किशन खोखर ने भी कोर्ट में सरेंडर किया है। दोनों को 10-10 साल की सजा सुनाई गई है।
Related Posts
August 19, 2019 फोटोग्राफी भी एक आर्ट है- कमिश्नर त्रिपाठी इंदौर : विश्व छायांकन दिवस पर कैमरा क्लब ऑफ इंदौर द्वारा दो दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी […]
April 21, 2020 केंद्रीय दल ने अधिकारियों के साथ की बैठक, हालात का लिया जायजा इंदौर : भारत सरकार द्वारा कोरोना वायरस को लेकर गठित केन्द्रीय दल सोमवार को इंदौर आया। इस […]
March 14, 2024 भारत जोड़ो नहीं कांग्रेस छोड़ो यात्रा चल रही है
चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस को नहीं मिल रहे प्रत्याशी।
अरब देशों में भी लहरा रहा […]
August 4, 2024 कलाकारों के दमदार अभिनय से सजे नाटक सुखांत से हुई सानंद मराठी नाट्य स्पर्धा की शुरुआत
नटरंग उत्सव की प्रस्तुति सुखांत से अभिभूत हुए रसिक प्रेक्षक।
काबिले तारीफ रहा पंकज […]
June 20, 2022 जहां बचपन गुजरा, वहीं से बीजेपी महापौर प्रत्याशी ने किया जनसंपर्क का आगाज
जनता ने किया पुष्यमित्र का जोरदार स्वागत, समर्थन का दिया आश्वासन।
इंदौर : भारतीय […]
June 20, 2022 अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कई स्थानों पर कराया जाएगा योगाभ्यास
इंदौर : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मंगलवार 21 जून को शहर में कई कार्यक्रम आयोजित […]
May 20, 2020 इंदौर बायपास पर अभी भी जारी है प्रवासी मजदूरों की सेवा का सिलसिला इंदौर : महाराष्ट्र, गुजरात में काम करनेवाले यूपी, बिहार के प्रवासी मजदूरों के इंदौर […]