नई दिल्ली, एजेंसी। सऊदी अरब से भारत आ रहे जेट एयरवेज के विमान में अप्रत्याशित मेहमान आया। रविवार को उड़ते विमान में शिशु कन्या का जन्म हुआ। जेट एयरवेज ने घोषणा की है कि बच्ची को ताउम्र किसी भी यात्रा के लिए विमान में मुफ्त यात्रा कराई जाएगी।
जेट एयरवेज की उड़ान संख्या 9 डब्ल्यू 569 ने दम्माम से कोच्चि के लिए सुबह 2.55 बजे उड़ान भरी थी। इसमें सवार गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। क्रू ने मेडिकल इमरजेंसी घोषित कर विमान को मुंबई के लिए मोड़ दिया। जब विमान अरब सागर के ऊपर उड़ रहा था, कू्र मेंबरों और एक नर्स ने प्रसूता की डिलीवरी में मदद की।
विमान मुंबई में उतरा, लेकिन इससे पहले ही बच्ची का जन्म हो चुका था। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। इसके बाद विमान ने कोच्चि के लिए उड़ान भरी। विमान कोच्चि 90 मिनट देरी से पहुंचा, लेकिन किसी यात्री इस बात की शिकायत नहीं की। दरअसल, सभी को इस बात की खुशी थी कि मां और बेटी बिल्कुल ठीक हैं।
जेट एयरवेज भी विमान से हुई इस डिलीवरी से काफी खुश है। एयलाइंस ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि हमारे विमान में पहली बार किसी बच्चे का जन्म हुआ है, इसलिए इस बच्चे को पूरी जिंदगी किसी भी यात्रा के लिए जेट के विमान में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाएगी।
Related Posts
May 10, 2022 प्रभु श्रीराम के आदर्शों से संस्कार शिविर में बच्चों को कराया जा रहा अवगत
इंदौर : प्रभु श्रीराम ने संस्कार और मर्यादा का जो आदर्श हमारे सामने रखा वह हर युग में […]
December 7, 2020 509 नए संक्रमित मिले, 5 की जिंदगी पर लगा पूर्ण विराम…!
इंदौर : कोरोना संक्रमण का प्रकोप थमने के आसार फिलहाल नजर नहीं आ रहे हैं। 15 दिन से अधिक […]
August 26, 2023 लक्ष्मी वेंकटेश देवस्थान में आस्था व उल्लास के साथ मनाया जा रहा झूला उत्सव
हाथों से बने माँड़ने से सजाए झूले में श्रीदेवी और भूदेवी संग विराजे प्रभु […]
May 15, 2023 मालवा उत्सव का उत्साह पहुंचा चरम पर..
लालबाग में रोड शो पर कला प्रेमी दर्शकों का तांता लगा।
ढाल तलवार ,प्राचीन गरबा, […]
November 18, 2019 56 भोग व अन्नकूट के आयोजनों का सिलसिला जारी इंदौर : साजन नगर रोड स्थित बीजे विहार कॉलोनी के बिजेश्वर धाम मन्दिर पर 56 भोग व […]
March 31, 2020 कोरोना के इलाज में उपयोगी ड्रग का निर्माण करनेवाली फैक्ट्री फिर शुरू हुई इंदौर : दवा बनाने वाली कंपनी इप्का लेबोरेटरी अपना उत्पादन पुन: प्रारंभ करने जा रही है। […]
July 27, 2021 गोलीकांड के दो और आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : अर्जुन ठाकुर गोली कांड मामले में सोमवार को पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार […]