इंदौर : एक दिन की राहत देने के बाद कोरोना संक्रमण फिर सौ के पार हो गया, हालांकि ग्रोथ रेट लगभग स्थिर रहा। किसी मरीज की मौत भी नहीं हुई। हैरत की बात ये है कि ठंड का सीजन वायरस के पनपने के लिए मुफीद माना जाता है पर उस दौरान कोरोना संक्रमण नियंत्रित रहा। अब जब तापमान बढ़ने लगा है, तो संक्रमण भी पैर पसारने लगा है। बीते वर्ष भी गर्मी के मौसम में ही कोरोना संक्रमण पीक पर था।
122 नए संक्रमित आए सामने।
शुक्रवार 26 फरवरी को 1726 सैम्पल लिए गए। रेपिड एंटीजन सहित कुल 1816 सैम्पलों की जांच की गई। 1690 निगेटिव पाए गए। 122 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 4 रिपीट पॉजिटिव निकले। आज दिनांक तक की बात करें तो कुल 830239 सैम्पलों की जांच की गई। इनमें 59452 पॉजिटिव पाए गए। हालांकि करीब 96 फीसदी रिकवर हो चुके हैं।
76 मरीज किए गए डिस्चार्ज।
शुक्रवार को 76 मरीज कोरोना मुक्त होने पर डिस्चार्ज किए गए। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 57666 मरीज कोरोना संक्रमण के जाल से बाहर आ चुके हैं। 853 मरीजों का इलाज चल रहा है।
शुक्रवार को कोरोना संक्रमण से किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई। अब तक कुल 933 मरीजों की मौत कोरोना संक्रमण से हो चुकी है।
Related Posts
July 4, 2019 आरएसएस मानहानि केस में राहुल गांधी को मिली जमानत मुम्बई: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे चुके राहुल गांधी गुरुवार को […]
March 25, 2021 मास्क और टीकाकरण ही है कोरोना की रोकथाम के उपाय- कलेक्टर
इंदौर : कोरोना के बढ़ते संक्रमण से निपटने के लिए जिला प्रशासन की पूरी तैयारी है। […]
March 30, 2025 मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नवसंवत्सर, गुड़ीपड़वा, चेटीचंड और चैत्र नवरात्र की शुभकामनाएं दी
इंदौर : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नागरिकों को नवसंवत्सर , चैत्र नवरात्र, गुड़ी पड़वा […]
May 27, 2023 मोदी सरकार के 09 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी चलाएगी जनसंपर्क अभियान
हितग्राहियों के होंगे सम्मेलन।
मोदी सरकार की उपलब्धियों से जनता को कराया जाएगा […]
January 9, 2023 नगर निगम के 75 वर्ष की आयु से अधिक पेंशनर कर्मचारियों का सम्मान
इंदौर : नगर निगम पेंशनर एसोसिएशन द्वारा रविवार को निगम के मुख्यालय परिसर में 40 से अधिक […]
January 10, 2019 फिर टली अयोध्या विवाद की सुनवाई, 29 जनवरी लगी अगली तारीख नई दिल्ली: अयोध्या विवाद को लेकर गठित 5 सदस्यीय पीठ के समक्ष गुरुवार को सुनवाई की जाना […]
December 30, 2021 रुचि सोया से पाइप लाइन बिछाकर नाले में छोड़ा जा रहा था दूषित पानी, फैक्टरी का प्रशासनिक भवन सील
इंदौर : कलेक्टर मनीष सिंह द्वारा कान्ह नदी में इंडस्ट्रीयल वेस्ट छोड़ने वाले उद्योगों की […]