अमेरिका की प्रतिष्ठित संस्था द्वारा दिया जाता है यह सम्मान।
इंदौर : भारतीय जीवन बीमा निगम के इंदौर मंडल के उत्कृष्ट अभिकर्ता विकास विश्वकर्मा को विश्व की प्रतिष्ठित संस्था एमडीआरटी यूएसए 2025' द्वारा जीवन बीमा के क्षेत्र में उनकी उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए सम्मानित किया जाएगा। यूएसए की संस्था
एमडीआरटी यूएसए 2025′ सम्मान के लिए चयनित होने पर इंदौर जीवन बीमा मंडल के वरिष्ठ मंडल प्रबंधक, प्रभात कुमार साहू, जिला शाखा इंदौर के प्रमुख वरिष्ठ शाखा प्रबंधक रतन सिंह मोहनिया, मुख्य बीमा सलाहकार हेमंत झा, सेटेलाइट शाखा प्रभारी पिंकी रामावत ने विश्वकर्मा को बधाई देकर उन्हें जीवन बीमा निगम के अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में सम्मानित किया।
यह जानकारी देते हुए इंदौर जिले के मुख्य बीमा सलाहकार हेमंत झा ने कहा कि MDRT (USA) विश्व की एक प्रतिष्ठित संस्था है जो उत्कृष्ट अभिकर्ता को विश्वस्तर पर होनेवाले अभिकर्ता सम्मेलन में बुलाकर सम्मानित करती है। उन्होंने कहा कि भारतीय जीवन बीमा निगम के सबसे बड़े मंडल इंदौर में मुख़्य एवं सेटेलाइट शाखाओं को मिलाकर कुल 52 ब्रांच आती है जिसमें लगभग 20 हजार से अधिक अभिकर्ता कार्यरत हैं।
झा ने कहा कि उनके मार्गदर्शन में कार्य करने वाले इंदौर रीजन के विश्वकर्मा ऐसे पहले अभिकर्ता हैं जिन्हे अमेरिका की प्रतिष्ठित संस्था द्वारा `एमडीआरटी यूएसए 2025′ के लिए चयनित किया गया है।
Related Posts
September 26, 2022 कैंब्रिज प्रमाण पत्र हासिल करने पर सम्मानित किए गए प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट के छात्र
इंदौर : मध्य प्रदेश राज्य कौशल विकास कार्यक्रम के चेयरमैन शैलेन्द्र शर्मा ने प्रेस्टीज […]
August 26, 2022 सोनाली फोगाट की मौत का मामला हत्या में तब्दील, निजी सहायक सहित दो गिरफ्तार
पणजी : बीजेपी नेता और अभिनेत्री सोनाली फोगाट की मौत का मामला हत्या में तब्दील हो गया […]
January 2, 2021 सीएम शिवराज ने गरीबों की बस्ती में गुजारा नए वर्ष का पहला दिन, जरूरतमंदों को वितरित की सहायता राशि
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नववर्ष की शुरूआत गरीब कल्याण के साथ की। […]
March 16, 2021 चुटका परमाणु परियोजना के विरोध में निकाली जा रही नर्मदा चेतना यात्रा
देवास : (योगेश विश्नोई) मां नर्मदा मध्यप्रदेश की जीवन रेखा एवं आस्था का केन्द्र है, […]
October 23, 2024 साउथ राजमोहल्ला में फायरिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार
इंदौर- साउथ राजमोहल्ला के बियाबानी क्षेत्र में गोली चलने की घटना का छत्रीपुरा पुलिस ने […]
June 19, 2025 टीसीएस चौराहे से बड़ोदियाखान तक बनेगी 50 किमी लंबी सड़क
20 गांवों के एक लाख से अधिक लोगों को होगा लाभ।
सिंहस्थ 2028 हेतु इन्दौर उज्जैन […]
October 23, 2021 देवी अहिल्या विवि में होगी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन लॉजिस्टिक की स्थापना
इंदौर : मध्यप्रदेश में पहले सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन लॉजिस्टिक्स की स्थापना की जा रही है। […]