बंगलुरु: एरो इंडिया के एयर शो के दौरान फिर एक बड़ा हादसा हो गया। यहां पार्किंग एरिया में खड़ी कारों में अचानक आग लग गई। तेजी से फैली आग ने कई कारों को चपेट में ले लिया। आग की लपटें और आसमान में उठते धुएं के गुबार से अफरा-तफरी मच गई। एयर शो पर भी इसका असर पड़ा और कुछ देर के लिए उसे रोकना पड़ा।
सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की दमकलें मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, हालांकि तब तक लगभग 300 कारें जलकर खाक हो चुकी थी। प्रारंभिक जांच में पता चला कि पार्किंग एरिया की सूखी घास में आग लगने से ये हादसा हुआ।
चार दिन में दूसरा हादसा।
एयर शो प्रारम्भ होने के एक दिन पहले 19 फरवरी को रिहर्सल के दौरान सूर्यकिरण ऐरोबेटिक टीम के दो विमान आसमान में टकरा गए थे। उस हादसे में पायलट साहिल गांधी की मौत हो गई थी जबकि 2 पायलट घायल हो गए थे।
Related Posts
August 14, 2020 जनभागीदारी से चला स्वच्छता अभियान, चंद घंटों में चकाचक हुआ शहर इंदौर : गुरुवार को गोगा नवमी के चलते शहर भर के सफाई मित्र शुक्रवार 14 अगस्त को अवकाश पर […]
October 29, 2021 जियो और गूगल का ऐलान, 1999 रुपए के डाउन पेमेंट पर मिलेगा जियो फोन नेक्स्ट,
नई दिल्ली : जियो और गूगल ने ऐलान किया है कि दोनों कंपनियों द्वारा संयुक्त रूप से डिजाइन […]
July 14, 2022 राष्ट्रपति के निर्वाचन के लिए मतदान सामग्री भोपाल पहुंची, 18 को होगा मतदान
भोपाल : भारत के 16वें राष्ट्रपति पद के निर्वाचन के लिए मतपेटी, मतपत्र एवं अन्य निर्वाचन […]
April 21, 2019 शिव के प्रयासों से शंकर की झोली में आया टिकट..! इंदौर; लम्बी जद्दोजहद और कई दावेदारों के दावों को कसौटी पर परखने के बाद आखिरकार शंकर […]
October 1, 2023 सभ्यता का नया इतिहास रचने के लिए तैयार है भारत की 140 करोड़ जनता
ज्ञान परंपरा को पुनः जीवित करना ही हमारा लक्ष्य है।
संस्कृति संवर्धन न्यास के […]
August 8, 2023 भेड़ का मुखौटा लगाने से भेड़िए का चरित्र नहीं बदलता
परिवारवादी हैं कांग्रेस सहित तमाम विपक्षी दल।
बीजेपी में सामूहिक नेतृत्व के आधार पर […]
December 26, 2022 पुणे में लाखों की डकैती डालने वाले गिरोह के 06 बदमाश इंदौर में पकड़े गए
इंदौर : लाखों रुपए की डकैती डालने वाले अंतर्राज्यीय गैंग के 06 आरोपियों को क्राइम […]