भोपाल: 1982 बैच के आईएएस एसआर मोहंती को मप्र का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। प्रदेश सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने इस आशय का आदेश जारी कर दिया है। वे बीपी सिंह की जगह लेंगे जो सोमवार को रिटायर हो गए। मोहंती अभी तक माध्यमिक शिक्षा मंडल के अध्यक्ष थे। सीएस पद से निवृत बीपी सिंह को राज्य निर्वाचन आयुक्त बनाया गया है। वे 6 साल तक इस पद पर रहेंगे।
सीएस बनाए गए मोहंती 1 जनवरी 2019 को पदभार ग्रहण करेंगे।
आईआईएम अहमदाबाद से पासआउट श्री मोहंती कुशल प्रशासक माने जाते हैं। उन्हें दिग्विजय सिंह का करीबी माना जाता है। इंदौर में वे कलेक्टर रह चुके हैं। शिवराज सरकार में लूप लाइन में रहे मोहंती के सामने सीमित वितीय साधनों में कांग्रेस के वचन पत्र की पूर्ति करना सबसे बड़ी चुनौती होगी।
Facebook Comments