भोपाल : मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने नेता प्रतिपक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया है। कमलनाथ अभी तक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के साथ-साथ नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल रहे थे। उनकी जगह वरिष्ठ नेता और सात बार के विधायक डॉ. गोविंद सिंह को कांग्रेस आलाकमान ने नेता प्रतिपक्ष बनाया है। इस आशय का औपचारिक पत्र भी जारी कर दिया गया है। कमलनाथ की सरकार में डॉ गोविंद सिंह मंत्री रहे हैं। उन्हें मुखर नेता माना जाता है। पार्टी संगठन में भी उन्हें नेता प्रतिपक्ष बनाने की मांग उठती रही है। कहा जा रहा है कि करीब 16 माह बाद मप्र में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए कमलनाथ एक पद छोड़कर प्रदेश अध्यक्ष के बतौर अब संगठन की मजबूती पर जोर देंगे।
दो बार की थी सोनिया गांधी से मुलाकात।
बता दें कि बीते 15 दिनों में कमलनाथ ने दो बार कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी से मुलाकात की l इस दौरान मप्र में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने सहित कई मुद्दों pr विस्तार से चर्चा की गई थी।कहा जा रहा है कि इस मुलाकात के दौरान ही कमलनाथ ने नेता प्रतिपक्ष का पद छोड़ने की मंशा जताई थी। सोनिया गांधी से हरी झंडी मिलने के बाद उन्होंने गुरुवार को नेता प्रतिपक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया।
Related Posts
August 20, 2021 सोमनाथ मंदिर के जीर्णोद्धार का पीएम मोदी ने किया शुभारंभ, देवी अहिल्याबाई को किया याद
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से […]
July 14, 2021 कोरोना अनुकूल व्यवहार को लेकर लोगों को जागरूक करने में मीडिया की अहम भूमिका- डॉ. खाड़े
इंदौर : जनसम्पर्क आयुक्त डॉ. सुदाम खाड़े ने कहा कि मीडिया, समाज का नेतृत्व करते हुए […]
March 18, 2022 महाकालेश्वर मंदिर परिसर में किया गया होलिका दहन, गुलाल व फूलों से खेली गई होली
उज्जैन : महाकालेश्वर मंदिर में होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। संध्या आरती […]
June 20, 2023 रजत रथ पर सवार होकर भक्तों को दर्शन देने नगर भ्रमण पर निकले प्रभु वेंकटेश
छत्रीबाग स्थित वैंकटेश देवस्थान से निकली रथयात्रा, 75 वर्षो की परंपरा कायम […]
March 8, 2025 महिला दिवस पर अंतरराष्ट्रीय महिला कुश्ती प्रतियोगिता का होगा आयोजन
अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया एवं अन्य देशों के साथ भारत के विभिन्न राज्यों की 54 महिला पहलवान […]
August 17, 2021 बीजेपी कार्यकर्ताओं ने किया अटलजी का पुण्य स्मरण, अर्पित किए श्रद्धासुमन
इन्दौर : सोमवार को भाजपा कार्यालय पर ‘‘भारत रत्न’’ पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी […]
January 23, 2017 सुमित्रा ताई एक बार फिर कैलाश विजयवर्गीय पर भरी पड़ी…. इंदूर परस्पर सहकारी बैंक चुनाव..
सुमित्रा महाजन समर्थित अभ्यंकर पैनल की बड़ी जीत.. 15 […]