इंदौर : हिंदी दैनिक ‘प्रजातंत्र’ और मृत्युंजय भारत ट्रस्ट द्वारा १९ से २१ मार्च तक इंदौर में आयोजित किए जा रहे देश के पहले कला-संस्कृति और साहित्य के उत्सव ‘Lit चौक’ की तैयारियां जोरों पर हैं। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास पर ‘Lit चौक’ के लोगो का लोकार्पण किया। इस अवसर पर ‘प्रजातंत्र’ के प्रधान संपादक हेमंत शर्मा और मृत्युंजय भारत ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी निखिल दवे मौजूद थे। फ़ेस्टिवल कला-संस्कृति-साहित्य पर केंद्रित है। इस तरह के फ़ारमेट पर अभी कोई और कार्यक्रम देश में नहीं हो रहा जिसमें राष्ट्रीय स्तर के राजनीतिज्ञ, साहित्यकार, उद्योगपति, खिलाड़ी, ब्यूरोक्रेट से लेकर समाजसेवी एक साथ नज़र आएँ। आयोजन समिति के सदस्य इंदौर प्रेस क्लब के अध्यक्ष अरविंद तिवारी ने बताया कि इस अनोखे फेस्टिवल को लेकर वे भी रोमांचित हैं। उन्हें उम्मीद है कि यह फेस्टिवल बेहद सफल आयोजन सिद्ध होगा।
Related Posts
May 14, 2021 आस्था के साथ मनाई गई परशुराम जयंती, कोरोना महामारी से मुक्ति की प्रार्थना की
इंदौर : अखिल भारतीय ब्राह्मण संगठन के विष्णु प्रसाद शुक्ला और विधायक संजय शुक्ला के […]
April 26, 2022 मुख्यमंत्री ने शिवम से कहा, ‘चिंता मत करना, जल्दी ठीक हो जाओगे।’
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खरगोन की हिंसा में घायल हुए शिवम के स्वास्थ्य […]
January 2, 2025 दोस्तों के साथ पचमढ़ी घुमने गई छात्रा की आकस्मिक मौत
साइलैंट अटैक से मौत की आशंका।
पुलिस कर रही पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार।
भोपाल : […]
October 20, 2020 महिलाओं का अपमान करने वाले राजनीति के लायक नहीं- शिवराज
बदनावर : बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं बदनावर उप चुनाव प्रभारी कृष्ण मुरारी मोघे की रणनीति […]
November 21, 2020 कार्तिक पूर्णिमा पर 16 लाख दीपों से जगमगाएगा पितृ पर्वत
इंदौर : 30 नवम्बर को कार्तिक पूर्णिमा की शाम गोधूलि बेला में पितृ पर्वत पर भाजपा […]
January 29, 2022 जल्द आकर्षक स्वरूप में दिखाई देगा महाकाल मंदिर परिसर, सीएम ने की विकास कार्यों की समीक्षा
भोपाल : महाकाल मंदिर परिसर, उज्जैन शीघ्र ही आकर्षक स्वरूप ग्रहण करने जा रहा है। मनोहारी […]
September 28, 2022 मां, मातृभाषा और मातृभूमि के प्रति सम्मान का भाव जगाना समय की जरूरत
इंदौर : हमारी संस्कृति में नारी सदैव पूजनीय रही है। हमने आजादी तो हासिल कर ली पर अपने […]