इंदौर : धरने पर बैठे कांग्रेस के विधायकों के साथ घुटने पर बैठकर चर्चा करना एसडीएम राकेश शर्मा को महंगा पड़ा।कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी मनीष सिंह ने एसडीएम राकेश शर्मा को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस में कलेक्टर ने कहा है कि राजबाड़ा में बिना अनुमति धरना दे रहे जन प्रतिनिधियों के समक्ष जिस स्वरूप में एसडीएम द्वारा जाकर चर्चा की गई है वह एक कार्यपालक मजिस्ट्रेट की पदीय गरिमा एवं प्रशासनिक अनुशासन और आचरण के अनुरूप नहीं है। उनके इस कृत्य से प्रशासन की छवि धूमिल हुई है। कलेक्टर श्री सिंह ने कारण बताओ नोटिस में कहा है कि क्यों न एक मजिस्ट्रेट की मर्यादा के विरुद्ध किए गए इस कृत्य के कारण संबंधित के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए। कलेक्टर मनीष सिंह ने संबंधित एसडीएम से उन परिस्थितियों की जानकारी भी तलब की है क़ि उन्हें क्यों इस स्वरूप में जाकर जन प्रतिनिधियों से चर्चा करनी पड़ी।
आपको बता दें कि अहिल्या प्रतिमा पर धरना दे रहे कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी व अन्य से चर्चा करने पहुंचे एसडीएम राकेश शर्मा उन्हें मनाने के लिए घुटनों के बल बैठ गए थे। उनका यह आचरण चर्चा का विषय बना रहा।
Related Posts
September 29, 2023 पौने दो करोड़ के विकास कार्यों का विजयवर्गीय ने किया भूमिपूजन
विधानसभा एक में विकास का शंखनाद।
इंदौर : भारतीय जनता पार्टी द्वारा कैलाश विजयवर्गीय […]
July 27, 2023 कर्मचारियों को साधा तो पेंशनर हो गए नाराज..!
♦️चुनावी चटखारे/कीर्ति राणा♦️
चुनावी साल में सरकार के हाथों में खजाना लुटाने की ताकत […]
January 26, 2022 20 फीसदी से कम हुई संक्रमण दर, 2 और संक्रमित मरीजों की मौत
इंदौर : बीते दो दिनों से इंदौर में कोरोना संक्रमण के मामलों में कमीं दर्ज की जा रही है। […]
March 19, 2020 बच्चों को ऐसे संस्कार दें कि वे आपकी बात सुनें- आचार्यश्री इंदौर : सांवेर रोड स्थित प्रतिभा स्थली में गुरुवार को आचार्य श्री विद्या सागर जी महाराज […]
August 10, 2023 संभागायुक्त ने सुपर स्पेशलिटी और चाचा नेहरू अस्पताल का किया निरीक्षण
दोनों अस्पतालों की व्यवस्थाओं पर जताया संतोष।
इंदौर : संभागायुक्त मालसिंह ने इंदौर […]
July 10, 2021 बढ़ती वारदातों के चलते पुलिस ने चलाया गुंडा विरोधी अभियान, 60 गुंडों की धर- पकड़ की गई
इंदौर : पश्चिम क्षेत्र में पुलिस ने गुरुवार को गुंडा विरोधी अभियान चलाया। एक घंटे के […]
February 2, 2025 जन सामान्य के कल्याण का है केंद्रीय बजट : मंत्री विजयवर्गीय
बजट में गरीब, नारी, युवा, अन्नदाता को केन्द्र में रखते हुए मध्यम वर्ग का भी रखा गया है […]