इंदौर : बड़नगर के कांग्रेसी विधायक मुरली मोरवाल का बेटा एवं बलात्कार मामले का आरोपी करण मोरवाल को अदालत ने एक दिन की रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है। वह लंबे समय से फरार चल रहा था। उसपर 25 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया गया था। उसे पुलिस ने रविवार को मक्सी के पास से धर- दबोचा था। इस बीच पीड़िता ने भी डीआईजी मनीष कपूरिया से मुलाकात कर आरोपी करण को सख्त सजा दिलवाने की मांग की।
गृहमंत्री ने कांग्रेस पर साधा निशाना।
उधर प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने विधायक मुरली मोरवाल के दुष्कर्मी बेटे करण की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, महिलाओं की सुरक्षा और हक का ढिंढोरा पिटती है लेकिन बीते 6 माह में किसी कांग्रेसी नेता ने पीड़िता से बात करके उसका दर्द जानने की कोशिश नहीं की। इससे कांग्रेस की दोहरी मानसिकता उजागर होती है। उसे इस मामले में बोलने का कोई अधिकार नहीं है।
Related Posts
December 3, 2024 इस्कॉन मंदिर पर बंगलादेश में संतों के उत्पीडन के खिलाफ विशेष अनुष्ठान
इंदौर : बांग्लादेश में इस्कॉन के संत और सनातनधर्मियों पर किए जा रहे नृशंस अत्याचारों के […]
May 14, 2019 दिल की बात… रेणु के साथ # दिल की बात #
छोटी सी थी पंछी प्यारी..
फुदकती थी पेड़ों की डाली
कभी यहां..कभी […]
January 29, 2024 खजराना गणेश मंदिर में तीन दिवसीय तिल चतुर्थी मेला प्रारंभ
खजराना गणेश को लगाया गया सवा लाख लड्डुओं का भोग।
तिल चतुर्थी पर 3 करोड़ के गहनों से […]
April 1, 2021 नगर निगम की कर वृद्धि के विरोध में कांग्रेस ने चलाया जनजागरण अभियान
इंदौर : इंदौर नगर निगम द्वारा की गई टैक्स वृद्धि के विरोध में गुरुवार को कांग्रेस ने जन […]
October 22, 2022 शहरभर में छाया दीप पर्व का उल्लास, जमकर की गई विभिन्न वस्तुओं की खरीददारी
इंदौर : सुख - समृद्धि, खुशी, उमंग और उल्लास के पांच दिवसीय महापर्व दीपावली का आगाज […]
July 22, 2021 28 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर भेजे गए गोलीकांड के आरोपी चिंटू व सतीश भाऊ
इंदौर : गोलीकांड के आरोपी सतीश भाऊ और चिंटू ठाकुर को अदालत ने 28 जुलाई तक पुलिस हिरासत […]
November 29, 2019 हैदराबाद : महिला डॉक्टर के साथ गैंगरेप व हत्या कर जला देने वाले हैवान गिरफ्तार हैदराबाद : 7 साल पूर्व हुए दिल्ली के निर्भया कांड की याद दिलाने वाले हैदराबाद के बर्बर […]