इंदौर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महेश जोशी का शुक्रवार रात 10:00 बजे के करीब भोपाल में दु:खद निधन हो गया।
उनकी अंतिम यात्रा 10 अप्रैल , शनिवार को उनके इंदौर स्थित निवास E-1 ओल्ड पलासिया से दोपहर 1:00 बजे निकलकर रामबाग मुक्तिधाम जाएगी।
महेश जोशी का जन्म 2 अप्रैल 1939 को राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ में हुआ था। एक सप्ताह पूर्व ही वह 82 वर्ष के हुए थे।पिछले कुछ समय से वे बीमार चल रहे थे ,भोपाल व दिल्ली के अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।
महेश जोशी 1962 में पहली बार पार्षद बने थे। प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेताओं के साथ मंत्रिमंडल में सदस्य के रूप में उन्होंने काम किया।वर्षों तक वे 20 सूत्रीय क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष रहे। युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रहे।मध्य प्रदेश की राजनीति के वे केंद्र बिंदु रहे।पचमढ़ी में संपन्न अ.भा.कांग्रेस कमेटी के अधिवेशन की कमान उनके हाथ में रही। लंबे समय तक वे मध्य प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री भी रहे।
उनके निधन से राजनीतिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। देश भर में सभी राजनैतिक दलों के नेताओ से उनका आत्मीयता का रिश्ता रहा है।उनके निधन से कांग्रेस के एक युग की समाप्ति हो गई है। उनका निधन कांग्रेस के लिए अपूरणीय क्षति है।
Related Posts
March 19, 2025 21 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म ‘पिंटू की पप्पी’
इंदौर : 'पिंटू की पप्पी' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक मानी जा रही है, […]
January 2, 2025 मां को लीवर डोनेट कर बेटी ने पेश की मिसाल
डॉक्टरों का कहना है मरीज के वर्कोहलिक (अत्यधिक काम करने) होने और शुगर के कारण भी डेमेज […]
July 4, 2021 रिश्वत लेने के आरोप में दो ईडी अधिकारी सहित चार गिरफ्तार
नई दिल्ली : 75 लाख रुपए की रिश्वत मांगने के आरोप में सीबीआई ने ईडी के दो अधिकारियों […]
February 27, 2023 स्व. विमुक्ता शर्मा के लिए न्याय की मांग को लेकर पीआईएमआर के शिक्षक व छात्रों ने निकाला कैंडल मार्च
इंदौर : बीएम फार्मेसी कॉलेज की प्राचार्या विमुक्ता शर्मा को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने […]
August 30, 2019 चिदंबरम की सीबीआई हिरासत 2 सितंबर तक बढ़ी नई दिल्ली : आईएनएक्स मीडिया मामले में आरोपी पूर्व वित्तमंत्री पी. चिंदम्बरम की सीबीआई […]
April 28, 2020 इंडेक्स अस्पताल से 45 मरीज कोरोना को हराकर हुए डिस्चार्ज, मंत्री सिलावट ने किया स्वागत इंदौर : इंडेक्स मेडिकल कॉलेज से सुकून भरी खबर सामने आई है।मंगलवार (28 अप्रैल) को कोरोना […]
August 14, 2022 हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली गई साइकिल रैली, कई पार्षदों ने की शिरकत
इंदौर : आजादी के अमृत महोत्सव में हर घर तिरंगा अभियान के तहत इंदौर स्मार्ट सिटी और […]