पुश्तैनी किराना दुकान पर बैठकर ग्राहकों को बेचा सामान।
जनता को दी दीपावली की शुभकामनाएं।
इंदौर : बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय कहीं भी रहें, कितने भी व्यस्त हों पर दीपावली के मौके पर धनतेरस और गोवर्धन पूजा के दिन अपनी पुश्तैनी किराना दुकान पर बैठना नहीं भूलते।
कारोबारी की भूमिका में दिखे विजयवर्गीय।
रविवार 23 अक्टूबर को धनतेरस पर कैलाश विजयवर्गीय नंदानगर में घर के समीप ही स्थित अपनी पुश्तैनी किराना दुकान पर पहुंचे। मीडिया के भारी जमावड़े के बीच उन्होंने व्यापारी के रूप में दुकान पर बैठकर ग्राहकों को किराना सामान बेचा। ग्राहकों में भी व्यापारी कैलाश विजयवर्गीय के हाथों सामान खरीदने को लेकर उत्साह देखा गया।
दीपावली की दी शुभकामनाएं।
कैलाश विजयवर्गीय ने इस मौके पर शहर, प्रदेश और देश के तमाम लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि विश्वव्यापी मंदी के बावजूद हमारे देश में दीपावली का त्योहार उमंग और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। यह प्रधानमंत्री मोदी और उनकी सरकार की नीतियों का ही परिणाम है कि वैश्विक मंदी का भारत पर असर ज्यादा नहीं पड़ा है और लोग जमकर दीप पर्व मना रहे हैं।
Related Posts
October 27, 2018 4 साल की मासूम की अगवा कर हत्या इंदौर: द्वारकापुरी क्षेत्र से 25 अक्टूबर को अगवा की गई 4 साल की मासूम बच्ची का शव शनिवार […]
May 29, 2021 सेवा अभियान के तहत लगाया गया रक्तदान शिविर- लालवानी
इंदौर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सात साल पूरे होने और दूसरे कार्यकाल के दो साल पूरे […]
May 26, 2022 मोटर साइकिल चोरी कर ले जा रहे दो आरोपी गिरफ्तार, दो मोटरसाइकिल बरामद
इंदौर : मोटर साइकिल चोरी करने वाले 02 वाहन चोरों को, पुलिस थाना जूनी इंदौर ने चंद घंटो […]
March 11, 2022 ट्रेनों में बहाल की गई बेड रोल की सुविधा, रेलवे बोर्ड ने जारी किया आदेश
नई दिल्ली : कोरोना की तीसरी लहर का प्रकोप लगभग खत्म होने की कगार पर है। कोरोना से जुड़े […]
June 18, 2021 डेमू ट्रेन हुई बेपटरी, शंटिंग के दौरान हुआ हादसा, कोई नुकसान नहीं
इंदौर : शुक्रवार तड़के डेमू ट्रेन पटरी से उतर गई। राजेन्द्र नगर रेलवे ब्रिज के नीचे ये […]
January 21, 2017 मप्र शासन को बड़ा झटका। सुप्रीम कोर्ट ने आरक्षण के आधार पर दिए जा रहे प्रमोशन के लिए मप्र राज्य शासन के स्टे को […]
April 11, 2024 रासुका लगाने के बाद से फरार कुख्यात बदमाश आया क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में
इंदौर : रावाजी बाजार क्षेत्र का कुख्यात बदमाश एवं रासुका का आरोपी हारून रंगीला को […]