इंदौर : शहर में कोरोना संक्रमण का प्रकोप थम नहीं रहा है। प्रतिदिन 5 सौ से ज्यादा नए संक्रमित मरीज सामने आ रहे हैं। ग्रोथ रेट 11 फीसदी के ऊपर बना हुआ है। डेथ रेट में बढ़ोतरी हो रही है। कुल मिलाकर हालात बेहद विकट हैं। ऐसे में केवल सावधानी बरतना ही कोरोना से बचने का एकमात्र उपाय है।
526 नए संक्रमित मिले।
गुरुवार को 2470 सैम्पल लिए गए। रेपिड एंटीजन मिलाकर 4743 सैम्पलों की जांच की गई। 4166 निगेटिव पाए गए। 526 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। आज दिनांक तक की बात करें तो कुल 528128 सैम्पलों की जांच की गई है। 44372 संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से करीब 88 फीसदी मरीज ठीक हो चुके हैं।
5 संक्रमित मरीजों की मौत।
गुरुवार को 5 संक्रमित मरीजों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 776 मरीजों की मौत कोरोना संक्रमण से हो चुकी है।
278 किए गए डिस्चार्ज।
बड़ी तादाद ऐसे मरीजों की भी है जो कोरोना को मात देकर घर लौट रहे हैं। गुरुवार को 278 मरीज कोरोना से मुक्त होने पर डिस्चार्ज किए गए। इन्हें जोड़कर कुल 38816 मरीज कोरोना संक्रमण से छुटकारा पाने में सफल रहे हैं। 4780 मरीजों का उपचार किया जा रहा है।
Related Posts
November 16, 2023 बड़ी बहन भी भाई की भूमिका निभाने में पीछे नहीं रहती
कहते है नियति के फैसले को सहर्ष स्वीकार करना चाहिए, पर मानव मन इतना समझदार कहाँ। ऊमा और […]
November 12, 2023 उमंग और उल्लास के साथ मनाया गया रोशनाई का महापर्व दीपावली
घर - घर जले दीप, रोशनी से नहाया समूचा शहर।
शुभ मुहूर्त में किया गया माता महालक्ष्मी […]
January 7, 2023 खजराना गणेश के दरबार में पहुंचे सिंगापुर से आए प्रवासी भारतीय
दर्शन - पूजन कर अन्नक्षेत्र में ग्रहण की भोजन प्रसादी।
मंदिर के पुजारी व प्रबंधक ने […]
April 3, 2024 हिंदी सिनेमा के पहले एनसाइक्लोपीडिया का लोकार्पण 04 अप्रैल को
डीएवीवी के स्कूल ऑफ जर्नलिज्म के सभागार में होगा कार्यक्रम।
इंदौर : अपने जन्म के समय […]
September 7, 2021 भोजन भंडारे के साथ विधायक शुक्ला ने किया पुराने कांग्रेसियों का सम्मान
इंदौर : विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 के विधायक संजय शुक्ला ने एक बार फिर अपने पूरे […]
August 12, 2022 तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे सीएम शिवराज, बंगाली ब्रिज का भी करेंगे लोकार्पण
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार शाम इंदौर आ रहे हैं। वे शाम 5 बजे भगत […]
July 4, 2020 सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में ‘जागो पालक संघ’ बना इंटरविनर.. नई दिल्ली : लॉक डाउन पीरियड की फीस को लेकर सरकार, सांसद और प्रशासन कोई भी पालको की […]