इंदौर : रविवार 7 फरवरी के दिन कोरोना के मोर्चे पर राहत भरी खबर लेकर आया। इस दिन नए संक्रमित मरीज 20 से भी कम मिले, टेस्टिंग के अनुपात में यह संख्या एक फीसदी के ऊपर रही।जितने नए संक्रमित पाए गए उससे ज्यादा डिस्चार्ज किए गए। ऐसे में कुल मरीजों की संख्या में भी कमीं आई। रविवार को भी कोरोना से कोई मौत नहीं हुई।
19 नए मरीज मिले।
रविवार को 582 सैम्पल लिए गए। रेपिड एंटीजन मिलाकर 1669 सैम्पल टेस्ट किए गए। 1647 निगेटिव पाए गए। 19 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 3 रिपीट पॉजिटिव निकले।आज दिनांक तक कुल 7,96,290 सैम्पल टेस्ट किए गए हैं। जिनमें कुल 57,737 पॉजिटिव पाए गए। हालांकि लगभग 98 फीसदी मरीज ठीक हो चुके हैं।
21 मरीज किए गए डिस्चार्ज।
रविवार को 21 मरीज कोरोना मुक्त होने पर डिस्चार्ज किए गए। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 56,498 मरीज कोरोना संक्रमण से उबरने में कामयाब रहे हैं। केवल 315 मरीज फिलहाल उपचाररत हैं।
कोई नई डेथ नहीं…!
रविवार को भी कोरोना से किसी मरीज की मौत नहीं हुई। आज दिनांक तक कुल 924 मरीजों की मौत कोरोना संक्रमण से होने की पुष्टि की गई है।
Related Posts
January 11, 2019 वैचारिक युद्ध है 2019 का लोकसभा चुनाव- शाह नई दिल्ली: 2019 का चुनाव एक तरह का वैचारिक युद्ध है। यह दो विचारधाराओं की लड़ाई है। इस […]
April 5, 2023 सपनों के शहर की दुर्गति की मिसाल बना बावड़ी हादसा..!
🔹करंट इश्यू🔹
🔺कीर्ति राणा🔺
नगर निगम की उदासीनता कहें या पुलिस की, राजनीतिक दबाव […]
June 27, 2024 बिगड़े यातायात को सुधारने की कवायद, सड़कों से हटाए अतिक्रमण
इंदौर : शहर के बिगड़े यातायात में सुधार हेतु फुटपाथ और सड़कों से अतिक्रमण हटाने की […]
January 3, 2024 रानी दुर्गावती श्रीअन्न प्रोत्साहन योजना लागू करेगी मप्र सरकार
रानी दुर्गावती और रानी अवंती बाई लोधी के सम्मान में दिया जाएगा पुरस्कार।
तेंदूपत्ता […]
May 24, 2021 बेटमा पुलिस की बड़ी सफलता, पिकअप वाहन में लाई जा रही 145 पेटी देशी शराब की जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
इंदौर ; सीमावर्ती थाना क्षेत्रों में लगातार करवाई जा रही चेकिंग के दौरान सोमवार को […]
January 16, 2020 कांग्रेसी नेता मंजूर बेग ने बांटी मकर संक्रांति की खुशियां इंदौर : मकर संक्रांति के मौके पर कांग्रेस की ओर से अधिकृत रूप से कोई कार्यक्रम आयोजित […]
May 18, 2023 सार्वजनिक क्षेत्र को लाभ – हानि के पैमाने पर तौलना गलत
2003 में विश्व बैंक से लिए गए लोन के बाद सार्वजनिक क्षेत्र के लिए बने मुश्किल […]