इंदौर : रविवार को एमआरटीबी अस्पताल में भर्ती कोरोना पॉजिटिव मरीज के भागने से हड़कम्प मच गया। आनन- फानन में स्वास्थ्य विभाग, पुलिस और जिला प्रशासन की टीमें सक्रिय हो गई।दिए गए पते पर उसकी खोजबीन की गई पर वह नहीं मिला। बाद में रिश्तेदारों के यहां पड़ताल करने पर एक रिश्तेदार के यहां से उसे पकड़ने में कामयाबी मिल गई।
खजराना में मिला भागा मरीज।
एमआरटीबी अस्पताल से भागे मरीज का नाम साजिद पिता सरफराज उम्र 42 वर्ष बताया गया है। वह तंजीम नगर खजराना निवासी रिश्तेदार के यहां जाकर छुप गया था। घेराबंदी कर उसे पकड़ा गया।
सीएमएचओ डॉ. प्रवीण जड़िया ने बताया कि यह मरीज कहां- कहां गया और किन- किन लोगों से मिला इसकी जानकारी एकत्र की जा रही है। उन सभी को क्वारनटाइन किया जाएगा।
कोरोना संक्रमितों का रखेंगे पूरा ध्यान।
कलेक्टर मनीष सिंह के ध्यान में भी यह बात लाई गई तो उनका कहना था कि कोरोना चिन्हित अस्पतालों, आइसोलेशन व क्वारनटाइन सेंटरों पर पुलिस की तैनाती की जा रही है वहीं खान- पान और अन्य व्यवस्थाओं को भी दुरुस्त किया जा रहा है। सुविधाएं अच्छी होंगी तो लोग नहीं भागेंगे।
Related Posts
February 12, 2023 कान्ह,सरस्वती नदी के पुनर्जीवन की मांग को लेकर अभ्यास मंडल ने किया धरना आंदोलन
बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन हुए शामिल ।
इंदौर : सामाजिक संस्था अभ्यास मंडल ने कान्ह […]
June 18, 2023 आईडीए के विकास कार्यों की प्रगति का व्यापक निरीक्षण
इंदौर : विकास प्राधिकरण के विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण वृहद स्तर पर किया गया […]
November 6, 2023 इंदौर में मेडिकल टूरिज्म की अपार संभावनाएं हैं
चिकित्सा एवं नर्सिंग होम एसोसिएशन के कार्यक्रम में बोले कैलाश विजयवर्गीय।
इंदौर : […]
August 12, 2024 परिवर्तित मार्ग से चलेंगी दो ट्रेनें
इंदौर : पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल से होकर चलने वाली दो ट्रेने आनंद-गोधरा खंड में […]
November 16, 2020 शिर्डी धाम साई मन्दिर की गौशाला में की गई गोवर्धन पूजा
इंदौर : हवा बंगला मेन रोड पर शिर्डी धाम साई मन्दिर स्थित गौशाला में भक्तों ने रविवार को […]
January 31, 2021 ‘सबकी भाजपा और सबके लिए भाजपा’ के निर्माण के लिए करनी होगी कड़ी मेहनत- शर्मा
बीजेपी प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक इंदौर के क्रिसेंट पार्क में सम्पन्न हुई।
सीएम, […]
January 16, 2022 शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि के साथ शुरू हुआ ‘झंडा ऊंचा रहे हमारा अभियान’, छोड़े गए शांति के प्रतीक तिरंगे गुब्बारे
इंदौर : संस्था सेवा सुरभि, जिला प्रशासन, इंदौर पुलिस एवं नगर निगम के संयुक्त तत्वावधान […]