गांधी जयंती पर बीजेपी ने चलाया स्वच्छता अभियान, सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करने का लोगों को दिलाया संकल्प

  
Last Updated:  October 3, 2021 " 12:12 am"

इंदौर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 17 सितम्बर से 7 अक्टूबर तक भाजपा कार्यकर्ता सेवा और समर्पण अभियान चला रहे हैं। इसके तहत द्वारा विभिन्न सेवा कार्य करते हुए जरूरतमंदों की मदद की जा रही है, वहीं पर्यावरण के सरंक्षण और विकास पर भी जोर दिया जा रहा है।
इसी क्रम में नमो उपवन कार्यक्रम के तहत शनिवार को 71-71 पौंधे लगाकर उनकी देखभाल की जवाबदारी भी प्रमुख कार्यकर्ताओं को सौंपी गई।

विभिन्न स्थानों पर किया पौधारोपण।

राऊ विधानसभा व सम्राट चन्द्रगुप्त मौर्य मंडल के कार्यकर्ताओं ने उमरीखेडा की पहाडी पर वृहद स्तर पर पौधे लगाए। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, मधु वर्मा, पुरूषोत्तम जायसवाल सहित अन्य पदाधिकारियों ने पौधा रोपण किया।
सरदार पटेल मंडल के विद्या पैलेस, छोटा बांगडदा में जितेन्द्र रघुवंशी सुशील शर्मा, निपानिया मंडल के कनाडिया गोशाला में यशवंत शर्मा व प्रकाश कारीगर द्वारा पौधा रोपण किया गया।

मंडलों में चलाया स्वच्छता अभियान।

गांधी जयंती के अवसर पर “सेवा और समर्पण अभियान“ के अंतर्गत मंडलों में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वच्छता अभियान भी चलाया गया।
इस दौरान आम लोगों से आग्रह किया गया कि वे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक एक बार उपयोग में आने वाला प्लास्टिक का उपयोग ना करें। लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक उपयोग नहीं करने के लिए संकल्प भी दिलाया गया।
इस अवसर पर विधायक रमेश मेंदोला, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, महामंत्री गणेश गोयल, उपाध्यक्ष जयदीप जैन, निरंजनसिंह चौहान, कपिल शर्मा, दिनेश शुक्ला, आशा होलासराय सोनी, शैलेन्द्र महाजन, राजेश चौहान, श्रवण वर्मा, गणपत कसेरा, संतोष यादव, गजेंद्र राठौर, अरुण जाट, संगीता शर्मा, राजा कोठारी, दीपेश पालविया, तीरथपाल यादव, विकास यादव, अभिषेक सोनी, विकास प्रधान, राकेश जैन सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अल्पसंख्यक मोर्चा ने कब्रिस्तान व दरगाह पर चलाया सफाई अभियान।

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष मंजूर अहमद ने बताया कि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा डूडी इमली कब्रिस्तान परिसर में पौधारोपण किया गया वहीं काले शाह बाबा की दरगाह के आसपास सफाई अभियान चलाया गया। इस अवसर पर मंजूर अहमद, मुनव्वर अली शाह, कलीम खान, वारिस खान, समीर बा, फिरोज शाह, इस्सू पठान, यूनुस लाला, आदिल पटेल, सादिक मंसूरी, जाहिद खान, मुन्ना साकिर, जहूर खान, सलमान शाह, राशिद खान सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे !
मोर्चा के साजिद रायल एवं शाकिर मुन्ना ने बताया कि महूनाका स्थित कब्रिस्तान में भी सफाई अभियान चलाया गया। उद्यान विभाग की टीम के साथ कब्रिस्तान की गली में जो झाड़ पेड़ बढ़ गए थे उनकी छटनी करवाई गई और डेंगू मलेरिया से बचाने की दवा का छिड़काव किया गया। सफाई अभियान में कब्रिस्तान से बड़ी मात्रा में कागज, पन्नी, पेड़ों की टूटी लकड़ी के टुकड़े व अन्य कचरा एकत्र कर नगर निगम की गाड़ी से ट्रेंचिंग ग्राउंड उचित निपटान के लिए भेजा गया। इस अभियान में सूफी मुश्ताक, बाबा वारसी, साजिद रॉयल, शाकिर मुन्ना बोरा, जाकिर मौलाना, जिशान खान, फरहान जावेद, मौलाना मुजाहिद, फहीम शाहरुख शाह , सद्दाम पठान सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *