इंदौर : शराब कारोबार पर वर्चस्व को लेकर छिड़ी जंग में सोमवार को हुए गोलीकांड के दो आरोपियों ने बुधवार सुबह विजय नगर थाने में सरेंडर कर दिया।
चौतरफा दबाव बनाने के बाद किया सरेंडर।
बताया जाता है कि गोलोकांड के आरोपी चिंटू ठाकुर और सतीश भाऊ ने सरेंडर किया है। फरियादी द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर में हेमू ठाकुर, चिंटू ठाकुर, सतीश भाऊ व अन्य को आरोपी बताया गया था। गोलीकांड को गंभीरता से लेते हुए गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे। पुलिस ने आरोपियों के परिजनों और नाते- रिश्तेदारों पर शिकन्जा कसने के साथ उनकी अवैध संपत्ति को ढहाने की भी पूरी तैयारी कर ली थी। इसी से घबराकर आरोपी चिंटू और सतीश भाऊ उंज्जैन के किसी रसूखदार के माध्यम से विजयनगर थाने में पेश हो गए। सरेंडर करने के बाद पुलिस पूछताछ के लिए उन्हें अन्यत्र ले गई। इस बीच आरोपी हेमू ठाकुर के भी आज ही सरेंडर किए जाने की चर्चाएं चल रहीं हैं।
शराब कारोबार पर वर्चस्व का है झगड़ा।
शराब के कारोबार पर कब्जा जमाने की जंग दो गुटों के बीच चल रही है। सोमवार को दोनों गुटों के लोग शराब सिंडिकेट के सत्त्य साईं चौराहा स्थित दफ्तर में समझौते के लिए जमा हुए थे। वहीं विवाद होने पर एक गुट के हेमू, चिंटू ठाकुर, सतीश भाऊ और अन्य ने दूसरे गुट के अर्जुन ठाकुर को गोली मार दी थी। घायल अर्जुन का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
Related Posts
November 13, 2021 पेट्रोल पम्प लूटने की योजना बना रहे 4 शातिर बदमाश गिरफ्तार, देशी पिस्टल सहित अन्य हथियार बरामद
इंदौर : पेट्रोल पंप लूटने की योजना बनाते हुए 04 शातिर बदमाश, घटना को अंजाम देने के […]
August 4, 2019 जरूरतमंद बच्चों को शिक्षण सामग्री वितरित इंदौर : भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने दस्तुर गार्डन में महापौर श्रीमती […]
September 7, 2022 ‘मेरा शहर, मेरी अपेक्षाएं’ विषय पर स्कूली बच्चों ने रखे विचार, विनीता पाटीदार रही प्रथम
इंदौर : अभ्यास मंडल के 64 वें वार्षिकोत्सव के तहत अंतरविद्यालयीन अभिव्यक्ति प्रतियोगिता […]
April 26, 2022 निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के सरगना को पुलिस ने किया गिरफ्तार
इंदौर : फर्जी एडवाइजरी कंपनी चलाकर लोगों से निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी करने […]
September 27, 2023 आंतरिक हैकथॉन में 35 टीमें अगले दौर में पहुंची
प्रेस्टीज इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट ने किया है हैकथॉन का आयोजन।
इंदौर : प्रेस्टीज […]
August 2, 2020 पीड़िता से राखी बंधवाकर रक्षा का वचन देने की शर्त पर हाई कोर्ट ने आरोपी को दी जमानत इंदौर : हाई कोर्ट ने छेड़छाड़ के एक मामले में आरोपी को अनूठी शर्त पर जमानत दी। है कोर्ट ने […]
November 5, 2020 दिवाली पर अबाधित बिजली आपूर्ति के लिए एक सप्ताह में पूरे करें मेंटेनेंस कार्य- तोमर
इंदौर : रोशनाई का महापर्व दीपावली कुछ ही दिनों बाद आनेवाला है। रोशनी के इस पर्व पर […]