इंदौर : बुराई पर अच्छाई की विजय के प्रतीक दशहरा महापर्व के करीब आते ही रावण दहन की तैयारियां भी प्रारंभ हो गई हैं। संस्था सूर्यमंच रावण दहन समिति, नगर निगम रोड पर प्रतिवर्ष सामाजिक संदेश देते हुए रावण दहन करती है। इसी कड़ी में समिति द्वारा इस बार गौरक्षा का संदेश देते हुए लंपी वायरस रूपी रावण का दहन किया जाएगा।
संस्था सूर्यमंच के संयोजक सन्नी पठारे, सह संयोजक दीपक जोशी, प्रकाश महावर कोली और अन्य पदाधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गाय हमारी माता है। उसके जीवन पर लंपी वायरस रूपी संकट मंडरा रहा है। इस संकट से गौमाता को जल्द निजात मिले, इसी कामना के साथ लंपी वायरस रूपी रावण का दहन किया जा रहा है।
सन्नी पठारे ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री सज्जन सिंह वर्मा होंगे।अध्यक्षता पंडित योगेंद्र महंत करेंगे। रावण दहन महामंडलेश्वर श्री राधे – राधे बाबा द्वारा वैक्सीन रूपी मशाल से किया जाएगा। इस मौके पर रंगारंग आतिशबाजी भी की जाएगी।
Related Posts
January 21, 2022 राजनीतिक एजेंडे को पूरा करने का मंच न बने संसद- बिड़ला
इंदौर : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला का कहना है कि संवाद लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तम्भ है। […]
February 19, 2024 विद्याधाम में 10 क्विंटल फूलों से सजा पुष्प बंगला
निहारने उमड़ पड़ा श्रद्धा और भक्ति का सैलाब।
ललिताम्बा महायज्ञ की पूर्णाहुति।
108 […]
May 18, 2021 65 हजार रुपए कीमत की देशी शराब सहित दो आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : अवैध शराब तस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार चल रहा है। मंगलवार को क्राइम […]
October 30, 2020 शिवराज के रोड शो ने बीजेपी के पक्ष में बनाया माहौल…!
इंदौर : बीजेपी ने सांवेर विधानसभा सीट को अपनी प्रतिष्ठा का प्रश्न बना लिया है। यही कारण […]
January 14, 2022 आओ मिलकर मनाते हैं मकर संक्रांति का त्योहार…
💐कीर्ति सिंह गौड़💐
ले आओ तिल गुड़ मूँगफलीकि संक्रांति आई है।सूरज मकर में आया है,हवाओं […]
April 3, 2017 भिंड के कलेक्टर और एसपी पर गिरी गाज भोपाल। भिंड जिले की अटेर विधानसभा मे होने वाले उपचुनाव के लिए परीक्षण के दौरान ईवीएम में […]
July 14, 2022 राष्ट्रपति के निर्वाचन के लिए मतदान सामग्री भोपाल पहुंची, 18 को होगा मतदान
भोपाल : भारत के 16वें राष्ट्रपति पद के निर्वाचन के लिए मतपेटी, मतपत्र एवं अन्य निर्वाचन […]