इंदौर : कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर आए या न आए पर दूसरी लहर जरूर अब दम तोड़ रही है। नए संक्रमित मामलों की तादाद बहुत कम हो गई है वहीं भर्ती मरीजों की संख्या भी गिनती की रह गई है। गुरुवार को लगातार दूसरे दिन कोरोना से कोई मौत दर्ज नहीं की गई।
केवल 21 नए संक्रमित मिले।
गुरुवार 17 जून को 5537 आर टीपीसीआर और 3746 रेपिड एंटीजन सैम्पल लिए गए। 9275 की टेस्टिंग की गई। 9249 निगेटिव पाए गए। 21 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 5 खारिज किए गए।
आज दिनांक तक की बात करें तो 16 लाख 43 हजार 695 सैम्पल टेस्ट किए गए हैं। 1 लाख 52 हजार 713 पॉजिटिव निकले। इनमें से 98 फ़ीसदी से ज्यादा ठीक हो चुके हैं।
78 किए गए डिस्चार्ज।
गुरुवार को 78 मरीजों ने कोरोना संक्रमण को मात दे दी। इन्हें मिलाकर अबतक कुल 1 लाख 50 हजार 863 मरीज कोरोना संक्रमण से उबरने में कामयाब रहे हैं। 476 का फिलहाल इलाज चल रहा है।