गांधीनगर : गुजरात के ग्रीन एनर्जी क्षेत्र में अगले 10 वर्षों तक रिलायंस निवेश जारी रखेगा। 2030 तक गुजरात की ग्रीन एनर्जी खपत का करीब आधा हिस्सा, रिलायंस उत्पादित करेगा। इसकी घोषणा रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट 2024 में की।
गुजरात, ग्रीन डेवलेपमेंट में वैश्विक नेता बनकर उभरे इसके लिए रिलायंस ने जामनगर में 5,000 एकड़ में धीरूभाई अंबानी ग्रीन एनर्जी गीगा कॉम्प्लेक्स का निर्माण शुरू कर दिया है। अंबानी ने कहा कि “इससे बड़ी संख्या में ग्रीन नौकरियाँ पैदा होंगी और ग्रीन प्रोडक्ट व सामग्रियों का उत्पादन संभव होगा जो गुजरात को हरित उत्पादों का अग्रणी निर्यातक बना देगा।“
गुजरात को अपनी मातृभूमि और कर्मभूमि बताते हुए मुकेश अंबानी ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में रिलायंस ने देश में करीब 12 लाख करोड़ का निवेश किया है। इसमें से एक तिहाई से अधिक का निवेश अकेले गुजरात में किया गया है। 7 करोड़ गुजरातियों के सपने पूरे करने के लिए रिलायंस कोई कसर नहीं छोड़ेगा।
Related Posts
July 1, 2022 तीन अलग- अलग मामलों में संजय शुक्ला को कारण बताओ नोटिस जारी
इंदौर : कांग्रेस के महापौर पद के प्रत्याशी संजय शुक्ला को आदर्श आचरण संहिता के उल्लंघन […]
June 18, 2016 देश के 91 रिजर्वायर्स में बचा 15% पानी, खरीफ की बुआई में 10% तक गिरावट नई दिल्ली. नॉर्थ इंडिया में अभी तक मानसून नहीं पहुंचा है। इसके चलते पानी की परेशानी […]
January 3, 2020 बुलावे के बाद भी अधिकारियों के नहीं आने पर कैलाशजी ने जताई नाराजगी, कमिश्नर के निवास पर दिया धरना इंदौर : बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय वरिष्ठ अधिकारियों के रवैये पर […]
June 18, 2023 सर्वधर्म संघ ने हज यात्रा पर जा रहे हाजियों का किया स्वागत
इंदौर : हाजियों का इंदौर से हज यात्रा पर जाने का सिलसिला प्रारंभ हो गया है। सर्वधर्म […]
September 10, 2021 खजराना गणेश मंदिर में पूजन व आरती के साथ शुरू हुआ दस दिनी गणेशोत्सव, 51 हजार मोदकों का लगाया गया भोग
इंदौर : गणेश चतुर्थी के मौके पर खजराना गणेश मंदिर में भी पूजन और आरती के साथ दस दिवसीय […]
November 11, 2021 जीतू पटवारी का आरोप, अग्निकांड में मासूमों की मौतों के आंकड़े छुपा रही है शिवराज सरकार
भोपाल : मीडिया रिपोर्ट्स पर यकीन करें तो 8 नवम्बर को मप्र की राजधानी भोपाल के कमला […]
July 2, 2023 अण्णा महाराज संस्थान में गायन और वादन की प्रस्तुति के साथ प्रारंभ हुआ गुरु पूर्णिमा उत्सव
इंदौर : पलसीकर कॉलोनी स्थित श्री दत्त माउली सदगुरु अण्णा महाराज संस्थान में तीन दिवसीय […]