इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री ने अपने निवास स्थित सभागार में उनके चित्र पर माल्यार्पण किया और श्रद्धासुमन अर्पित किए।
बता दें कि रानी लक्ष्मीबाई झाँसी राज्य की रानी और 1857 की क्रान्ति की वीरांगना थीं। उन्होंने सिर्फ 29 वर्ष की उम्र में अंग्रेज साम्राज्य की सेना से युद्ध किया और रणभूमि में वीरगति को प्राप्त हुईं।
रानी लक्ष्मीबाई का जन्म वाराणसी में 19 नवम्बर 1828 को हुआ था। उनका बचपन का नाम मणिकर्णिका था। सन् 1842 में उनका विवाह झाँसी के राजा गंगाधर राव के साथ हुआ और वे झाँसी की रानी बनीं। विवाह के बाद उनका नाम लक्ष्मीबाई रखा गया।
झाँसी 1857 के संग्राम का एक प्रमुख केन्द्र बन गया था। 18 जून 1858 को अंग्रेजों की सेना से लड़ते हुए रानी लक्ष्मीबाई शहीद हो गईं थीं।
Related Posts
April 20, 2025 विहिप ने की पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग
दिल्ली सहित देशभर में जिला कलेक्टरों को राष्ट्रपति के नाम सौंपे ज्ञापन।
ममता सरकार […]
January 16, 2024 शहर की पांच विभूतियों को प्रदान किया जाएगा नेताजी सुभाष अलंकरण
लगातार चार दिनों तक कार्यक्रम आयोजित होंगे।
इंदौर : तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हे […]
July 4, 2022 मुख्यमंत्री आए और महंगी बिजली का झटका दे गए- शुक्ला
मुख्यमंत्री ने फिर इंदौर के लोगों को धमकाया।
वहीं घोषणाएं दोहरा गए, जो सालों से कर […]
January 24, 2017 माल्या को लोन देने में गड़बड़ी, CBI ने IDBI के पूर्व चेयरमैन समेत 8 को किया गिरफ्तार मुंबई।उद्योगपति विजय माल्या को लोन देने में गड़बड़ी के आरोप में सीबीआई ने आईडीबीआई के […]
June 2, 2023 छत्रपति शिवाजी महाराज के 350 वे राज्याभिषेक दिवस पर अर्पित किए गए श्रद्धासुमन
इंदौर : हिन्दवी स्वराज्य समारोह समिति, मालवा प्रांत द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज के […]
April 24, 2024 मोबाइल चुराकर भाग रहे स्कूटी सवार बदमाश को ट्रैफिक पुलिस ने पीछा कर पकड़ा
ट्रैफिक जवान और आरक्षक ने फरियादी की शिकायत पर पीछा कर गिरफ्त में लिया। एक बदमाश भागने […]
February 19, 2025 रैक में विलम्ब से दो ट्रेनें की गई रिशेड्यूल
इंदौर : दो ट्रेनों के पेयरिंग रेक विलम्ब से चलने के कारण उनके आरंभिक स्टेशन से […]