खंडवा : दुर्लभ प्रजाति के सफेद गिद्धों की तस्करी कर रहे उत्तर प्रदेश के एक व्यक्ति को पकड़ने में वन विभाग को सफलता मिली है। यात्रियों की सूचना पर रेलवे पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों ने सयुंक्त रूप से कार्रवाई कर आरोपी से सात सफेद गिद्ध बरामद किए। इन्हें अब जंगल मे छोड़ा जा रहा है।
खंडवा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से पकड़ा गया आरोपी।
मंगलवार को देर रात खंडवा स्टेशन पर रेलवे पुलिस को सूचना मिली कि 12144 सुल्तानपुर- लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस में एक व्यक्ति थैले में पक्षियों को लेकर जा रहा है। सूचना पर रेलवे पुलिस ने व्यक्ति की तलाशी ली, उसके पास एक झोले में गिद्ध थे। इसके बाद वन विभाग के अधिकारी एसडीओ आरके सोलंकी टीम के साथ रेलवे स्टेशन पहुंचे। उन्होंने बताया कि आरोपी का नाम फरीद अहमद पुत्र बशीर अहमद निवासी उन्नाव (उत्तर प्रदेश) है। फरीद कानपुर से ट्रेन में गिध्द लेकर बैठा था। पूछताछ में उसने बताया कि वह यह गिद्ध लेकर मालेगांव जा रहा था। इसके उसे 10 हजार रुपये मिले थे। मालेगांव में एक व्यक्ति को उसे यह गिद्ध देना था। आरोपी फरीद पर वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। उसे रिमांड पर लेकर आगे पूछताछ की जाएगी।
Related Posts
September 7, 2022 ‘मेरा शहर, मेरी अपेक्षाएं’ विषय पर स्कूली बच्चों ने रखे विचार, विनीता पाटीदार रही प्रथम
इंदौर : अभ्यास मंडल के 64 वें वार्षिकोत्सव के तहत अंतरविद्यालयीन अभिव्यक्ति प्रतियोगिता […]
February 10, 2025 राजेश खंडेलवाल एसोसिएट्स ने जीता अभिभाषक क्रिकेट स्पर्धा का खिताब
इंदौर : गीता रामेश्वर ट्रस्ट द्वारा आर 9 ग्राउंड अम्बामोलिया पर दो दिवसीय अभिभाषक […]
February 12, 2022 कृष्णकुमार अष्ठाना और कृष्णा अग्निहोत्री हिंदी गौरव अलंकरण से सम्मानित होंगे
इंदौर : हिन्दी के प्रचार - प्रसार हेतु प्रतिबद्ध 'मातृभाषा उन्नयन संस्थान' द्वारा […]
March 2, 2022 शुभी जैन को बनाया गया ‘यातायात प्रबंधन मित्र’ का ब्रांड एम्बेसडर
इंदौर : पुलिस उपायुक्त, यातायात प्रबंधन, महानगर इंदौर महेश चंद जैन द्वारा शुभी जैन को […]
October 17, 2022 नगर निगम पहुंची सुमित्रा ताई,महापौर व एमआईसी सदस्यों से की चर्चा
महापौर परिषद सदस्य निगम के मंत्रिमंडल का प्रमुख अंग है- ताई।
इन्दौर : पूर्व लोकसभा […]
June 7, 2024 विजयनगर स्थित आईडीए की करोड़ों की जमीन से हटाए अतिक्रमण
इंदौर : आईडीए प्रशासन ने विजयनगर चौराहा के समीप स्थित प्राधिकरण की जमीन को अतिक्रमण से […]
November 24, 2024 हत्या को हादसे का रूप देने के लिए शव जलाने का प्रयास करने वाला आरोपी पकड़ाया
मोबाइल विवाद में दिया था वारदात को अंजाम।
इंदौर : तेजाजीनगर क्षेत्र स्थित बायपास पर […]