इंदौर : ढाई दिन के लिए मायके आई मां गौरी एवं मां रेणुका को महाराष्ट्रीयन पाटिल परिवारों ने ससुराल जाने के पहले धूमधाम से विदाई दी। सैकड़ों महिलाओं ने दोनों देवियों को ढोल-ढमाकों के साथ छप्पन भोग समर्पित किए, पुष्पबंगला सजाया और रातभर जागरण कर भजनों के माध्यम से उनकी वंदना भी की। पालदा स्थित शिव संकल्प परिवार से दोनों को विदाई दी गई। शिव संकल्प परिवार पालदा की श्रीमती नलिनी पाटिल एवं सुमन गावंडे ने बताया कि मायके में ढाई दिनों तक मेहमाननवाजी के बाद उनकी विदाई के उपलक्ष्य में विशेष उत्सव का आयोजन हुआ। शिव संकल्प परिवार के शिव पाटिल, यशवंत पाटिल एवं अन्य समाज बंधुओं ने सभी मेहमानों की अगवानी की। विधायक रमेश मैंदोला सहित अनेक धर्मनिष्ठ बंधू भी इस दौरान उपस्थित थे ।
Related Posts
March 5, 2022 कलेक्टर कार्यालय के सामने लगने वाली मंडी शिफ्ट होगी
इंदौर : ओल्ड जीडीसी और मालवा कन्या स्कूल प्रबंधन की माँग पर कलेक्टर कार्यालय से कर्बला […]
June 19, 2025 कांग्रेस को मजबूती देने की कवायद है संगठन सृजन अभियान..
कार्यकर्ताओं की अपेक्षा के अनुरूप ही होगा इंदौर का नया नेतृत्व..
जीतू पटवारी भी एक […]
June 14, 2023 सतपुड़ा भवन में आग की घटना की जांच में आई तेजी
जांच समिति ने घटनास्थल से फोरेंसिक साक्ष्य एकत्रित कर सागर लैब में भिजवाए।
अधिकारी - […]
February 19, 2023 महाशिवरात्रि पर लाखों दीयों की रोशनाई से जगमगाया क्षिप्रा तट
गिनीज बुक ने मुख्यमंत्री को सौंपा विश्व रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट।
उज्जैन : मुख्यमंत्री […]
January 21, 2022 शिकायतों के त्वरित समाधान पर दें ध्यान- ऊर्जा मंत्री
इंदौर : प्रदेश सरकार गरीबों, आम लोगों, किसानों व जन जन के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। […]
December 8, 2020 मप्र कांग्रेस कमेटी ने किसानों के भारत बंद को दिया समर्थन, जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करेगी कांग्रेस
भोपाल : मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने बताया कि केंद्र की मोदी सरकार […]
November 3, 2023 छह माह के भीतर क्षेत्र की अवैध कॉलोनियों वैध करवाएंगे
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 05 के कांग्रेस प्रत्याशी सत्यनारायण पटेल ने किया […]