इंदौर-महू के 151 यात्रियों ने की र बावनग़ज़ा सिद्ध क्षेत्र की वंदना, मुनि श्री के सानिध्य में किया विधान।
इंदौर। तन की बीमारी का इलाज है लेकिन मन की बीमारी का इलाज सिर्फ़ आत्म विश्वास से ही हो सकता है। याद रखना कभी भी तन की बीमारी को मन में हावी मत होने देना। तन त्रस्त हो तो दिक्कत नहीं, लेकिन अपने मन को हमेशा मस्त रखना।
ये बात मुनि श्री 108 संधान सागर जी महाराज ने बावनग़ज़ा सिद्ध क्षेत्र में रविवार को कही। इस सिद्ध क्षेत्र की इंदौर-महू के 151 श्रद्धालुओं ने वंदना की है। संयोजक राहुल निधि जैन और राहुल सेठी ने बताया की महाराज जी के सानिध्य में 48 दिवसीय भक्तामर मंडल विधान चल रहा है। मुनिश्री ने कहा की आशावादी बनो, निराशावादी नहीं। हमेशा सकारात्मक सोचना, इससे सभी बीमारी दूर होगी। सकारात्मक सोच आपके घर को स्वर्ग बना सकती है और नकारात्मक सोच घर को नरक बना सकती है।
इस अवसर पर सोधर्म इंद्र बन कर अभिषेक करने का सोभाग्य विमला देवी बिलाला और तेजकुमार, राहुल, अंकित सेठी परिवार को मिला। शाम को आचार्य भक्ति, भजन संध्या और आरती की गई। प्रमुख रूप से यात्रा में यात्रा के पूर्णयारजक मुकेश पाटोदी परिवार का सम्मान किया गया। इस अवसर पर अश्विन दोषी, संजय पाटोदी, अशोक पाटोदी, दिलीप पापलिया सहित अन्य समाजसेवी उपस्थित थे।
Related Posts
February 6, 2022 लताजी की याद में इंदौर में स्थापित हो अंतरराष्ट्रीय स्तर का संगीत संस्थान
इंदौर : कंठ कोकिला लता मंगेशकर के निधन पर अभिनव कला समाज के अध्यक्ष प्रवीण कुमार […]
August 26, 2023 प्रबुद्धजनों, विशेषज्ञों और आम जनता के सुझावों को बीजेपी अपने घोषणा पत्र में शामिल करेगी
राजवाड़ा एवं भाजपा कार्यालय पर लगायी जाएगी सुझाव पेटी।
इंदौर : भारतीय जनता पार्टी के […]
March 6, 2017 सुप्रीम कोर्ट से गायत्री प्रसाद को लगा तगड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट गिरफ्तारी पर रोक लगाने से किया इंकार नई दिल्ली, उत्तर प्रदेश सरकार मे परिवहन मंत्री एवं गैंग रेप के आरोपी गायत्री प्रसाद की […]
February 14, 2019 पुलवामा आतंकी हमले में 40 से ज्यादा हुई शहीद जवानों की संख्या पुलवामा: जम्मू- कश्मीर के पुलवामा में गुरुवार शाम सीआरपीएफ के काफिले पर किये गए आतंकी […]
February 23, 2021 जिला क्राइसिस मैनेजमेंट समूह की बैठक बुलाने के प्रदेश सरकार ने दिए निर्देश, इंदौर व भोपाल में मास्क लगाना किया अनिवार्य
भोपाल : MP से सटे महाराष्ट्र में कोरोना के लगातार बढ़ते केस और एमपी में भी पिछले […]
January 2, 2024 बाल स्वयंसेवकों ने शारीरिक अभ्यास का किया प्रकटीकरण
इंदौर : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, इंदौर विभाग के तहत बाल कार्य का शारीरिक प्रकट […]
October 24, 2021 मानव दुर्व्यापार की रोकथाम के कानूनी प्रावधानों पर सेमिनार में दी गई जानकारी
इन्दौर : मानव दुर्व्यापार जैसे घृणित अपराध की रोकथाम, इसके लिए बनाए गए कानूनी […]