दबंग-3 की शूटिंग को लेकर विवाद में फंसे सलमान

  
Last Updated:  April 3, 2019 " 12:56 pm"

महेश्वर: बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान का विवादों से पुराना नाता रहा है। इसके कारण वे मुसीबत भी झेलते रहे हैं। अब एक और नया विवाद उनके साथ जुड़ गया है।

दबंग-3 की शूटिंग विवादों में।

सलमान खान के होम प्रोडक्शन की फ़िल्म दबंग-3 की शूटिंग इन दिनों इंदौर के समीप महेश्वर में चल रही है। 7 अप्रैल तक चलनेवाली शूटिंग के लिए नर्मदा किनारे घाट पर सेट खड़ा किया गया है। सलमान और उनके भाई अरबाज खान शूटिंग में भाग ले रहे हैं। एक दिन पहले ही यहां फ़िल्म का टाइटल सांग भी फिल्माया गया। विवाद की जड़ वो सेट { मंच } बना जिसे शिवलिंग के ऊपर बना दिया गया है। नीचे शिवलिंग और ऊपर शूटिंग चल रही है। दूसरा विवाद टाइटल सांग में साधु- संतों को ठुमके लगाते हुए फिल्माने को लेकर है।

महेश्वर से जुड़ी है लोगों की आस्था।

नर्मदा किनारे बसा महेश्वर होलकर रियासत काल में इंदौर की राजधानी हुआ करता था। देवी अहिल्याबाई होलकर ने वहां घाट और मंदिरों का निर्माण कराया था। दूर- दूर से लोग महेश्वर आकर नर्मदा में आस्था की डुबकी लगाते है और घाटों पर निर्मित मंदिरों के दर्शन करते हैं। शूटिंग के कारण पहले ही लोग घाट पर नहीं जा पा रहे हैं। इस बीच अपनी आस्था को ठेस पहुंचती देख उनमें आक्रोश फैल गया है। लोंगों की नाराजगी इस बात को लेकर भी है कि स्थानीय प्रशासन फ़िल्म निर्माता और सलमान खान की मनमानी पर ध्यान नहीं दे रहा है।

उखाड़ फेंकेंगे सेट..।

महेश्वर प्रशासन लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ पर भले ही मौन हो लेकिन पूर्व विधायक राजकुमार मेव और सामाजिक संगठनों ने इसपर आपत्ति जताई है। उन्होंने सलमान खान और फ़िल्म निमाता कम्पनी को चेतावनी दी है कि वे शिवलिंग के ऊपर बनाए गए सेट { मंच } तत्काल हटा लें नहीं तो वे उन्हें उखाड़ फेंकेंगे।
आपको बता दें कि 7 अप्रैल तक यहां चलनेवाली दबंग- 3 की शूटिंग में सलमान, अरबाज खान और सोनाक्षी सिन्हा भाग ले रहे हैं।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *