इंदौर : खरगौन को लेकर अपने ट्वीट में धर्मस्थल पर भगवा झंडे का फर्जी फ़ोटो लगाने वाले कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह ने अपना ट्वीट तो डिलीट कर दिया पर उनकी इस हरकत को बीजेपी ने सियासी मुद्दा बना लिया। बीजेपी के तमाम बड़े नेताओं ने दिग्विजय सिंह को जमकर आड़े हाथों लिया और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की, वहीं सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन का भी ऐलान कर दिया है।
प्रदेश का माहौल खराब कर रहे दिग्विजय सिंह।
बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने भी दिग्विजय सिंह की आलोचना करते हुए कहा कि “कभी ओसामा को जी कहने वाले, जाकिर नाइक को शांतिदूत कहने वाले, बाटला हाउस एनकाउंटर पर सवाल उठाने वाले @INCIndia के नेता चचा जान @digvijay28 ने दूसरे राज्य के फोटो को मध्यप्रदेश का बताकर प्रदेश का माहौल खराब करने की कोशिश की है। क्या यह बचकानी हरक़त नहीं है ?”
दिग्विजय सिंह का ट्वीटर अकाउंट सस्पेंड हो।
चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने ट्विटर इंडिया को पत्र लिखकर मांग की है कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का ट्विटर हैंडल सस्पेंड किया जाए।
दिग्विजय सिंह के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ता प्रदर्शन कर उनके पुतले भी फूंक रहे हैं। भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने राजवाड़ा पर दिग्विजय सिंह का पुतला फूंका और उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
Related Posts
May 4, 2023 14 मई तक बीजेपी चलाएगी बूथ विजय संकल्प अभियान
अभियान को लेकर भाजपा कार्यालय पर बैठक संपन्न ।
इंदौर : प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार […]
June 16, 2023 हर्बल कंपनियों की डीलरशिप व डिस्ट्रीब्यूटरशिप दिलवाने के नाम पर ठगी करने वाला आरोपी पकड़ाया
इंदौर : हर्बल कंपनियों की डीलरशिप और डिस्ट्रीब्यूटरशिप दिलवाने के नाम पर लाखों की ठगी […]
September 5, 2020 284 नए कोरोना संक्रमित मिले, 236 को दी गई छुट्टी इंदौर : पूरीतरह अनलॉक हो चुके इंदौर जिले में कोरोना का कहर खत्म होने की बजाय बढ़ता ही जा […]
December 22, 2021 बीजेपी नगर के कार्यकर्ताओं का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न
इंदौर : भाजपा नगर के कार्यकर्ताओं के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के अंतिम दिन चार सत्रों […]
July 14, 2021 अब व्हाइट टाइगर को खुले माहौल में देख सकेंगे दर्शक, बड़े पिंजरे में किया गया है शिफ्ट
इंदौर : शहर के नवलखा स्थित की कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय जूलॉजिकल पार्क में आनेवाले […]
April 14, 2021 शवों के दाह संस्कार के लिए भी लग रही वेटिंग, पंचकुइया में बांटे जा रहे टोकन..!
इंदौर : कोरोना संक्रमण ने हालात इतने खराब कर दिए हैं कि जीते जी तो ठीक, मरने के बाद भी […]
March 4, 2022 दूध के मनमाने भाव बढाना उपभोक्ताओं की जेब पर डाका- मालू
इंदौर : दूध उपभोक्ताओं की रोज की अनिवार्य जरूरत है। गर्मी से पहले प्रति लीटर 3₹ बढ़ाना […]