इंदौर : महू में कुछ दिन पूर्व 4 साल की मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या करने वाले आरोपी की वकीलों ने कोर्ट परिसर में जमकर धुनाई कर दी। बमुश्किल पुलिस ने उसे बचाया और गाड़ी में बिठाकर ले गई।
मासूम से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी अंकित की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे तीन दिन की रिमांड पर लिया था। शनिवार को रिमांड अवधि खत्म होने पर पुलिस उसे लेकर स्थानीय कोर्ट पहुंची। जैसे ही वकीलों को पता चला कि मासूम के साथ दरिंदगी करनेवाले आरोपी को पुलिस लेकर आयी है, उन्होंने आरोपी अंकित की जमकर धुनाई कर दी। पुलिस को उसे बचाने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। बाद में कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया।
आपको बता दें कि आरोपी अंकित ने माता- पिता के साथ सो रही मासूम को उठा लिया और उसके साथ हैवानियत करने के बाद गला घोंटकर मार दिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर आरोपी अंकित की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
Related Posts
January 30, 2022 सूने मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपए नकद व जेवरात चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार
इंदौर : सूने मकान को निशाना बनाकर नकबजनी करने वाले शातिर चोर को द्वारकापुरी पुलिस ने […]
October 22, 2021 विमान में बिगड़ी यात्री की तबीयत, आपात लैंडिंग के बावजूद नहीं बचाई जा सकी जान
इंदौर : देर रात एक यात्री की तबियत बिगड़ने के कारण विमान की आपात स्थिति में लैंडिंग […]
March 15, 2021 हाईकोर्ट के फैसले से दोनों राजनीतिक दल खुश..!
🔺कीर्ति राणा 🔺
इंदौर : हाई कोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने मध्य प्रदेश में होने वाले […]
February 2, 2024 मोदी सरकार की भविष्य की नीतियों को दर्शाता है अंतरिम बजट
🔹 डॉ. कपिल जैन 🔹
वर्तमान समय में अमेरिका सहित पूरे विश्व की निगाहें भारत पर हैं। ऐसे […]
July 25, 2020 फुटकर, ठेला व्यापारियों के बीच पहुंचे विधायक शुक्ला, व्यापारियों ने निगमकर्मियों पर लगाया अवैध वसूली का आरोप इंदौर : कांग्रेसी विधायक संजय शुक्ला ने शुक्रवार अपने विधानसभा क्षेत्र के फुटकर, ठेला […]
May 13, 2019 इंदौर कर रहा स्वच्छता अभियान की अगुवाई- मोदी इंदौर' पीएम मोदी ने इंदौर की जनसभा में देवी अहिल्याबाई होलकर के अपने संसदीय क्षेत्र […]
April 4, 2017 राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के सिलिकॉन सिटी ने महिला की गोली मारकर हत्या इंदौर ब्रेकिंग:महिला की गोली मरकर की गई हत्या।मानसिक रुप से बिमार बच्चो को पढ़ाती थी […]