तेजाजी नगर थाना क्षेत्र के लिंबोदी में एक अपार्टमेंट के फ्लैट में चल रहा था देह व्यापार।
इंदौर : लिंबोदी तेजाजी नगर में अवैध रूप से संचालित देह व्यापार के अड्डे पर क्राइम ब्रांच ने छापामार कार्रवाई की। इस दौरान अड्डे के संचालक व 04 युवतियों सहित कुल 5 आरोपी गिरफ्तार किए गए। आरोपियों से 10,300/– रुपए नकद और यौनाचार से संबंधित आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई।
क्राइम ब्रांच इंदौर की टीम को मुखबिर तंत्र के माध्यम से सूचना मिली थी कि थाना तेजाजी नगर क्षेत्र में बल्लव टाउन श्रीकृष्ण अपार्टमेंट लिंबोदी में अवैध रूप से देह व्यापार की गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा है। प्राप्त सूचना की पुष्टि हेतु क्राइम ब्रांच ने रैकी की, जहां कुछ गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत हुईं जिस पर क्राइम ब्रांच टीम व थाना तेजाजी नगर पुलिस ने संबंधित स्थान पर दबिश दी, जहां मौके पर मकान में कई युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में मिली। अड्डे के संचालक जाहिद पिता जुम्मन खान G 2 बल्लव टाउन श्रीकृष्ण अपार्टमेंट लिंबोदी तेजाजी नगर इंदौर ही इस सेक्स रैकेट को चला रहा था।
आरोपियों के विरूद्ध तेजाजी नगर में अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है, जिसके आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Related Posts
June 18, 2024 गीत – संगीत प्रतियोगिता में चिकित्सकों ने दी लाजवाब प्रस्तुतियां
आईएमए की इंदौर शाखा ने किया था प्रतियोगिता का आयोजन।
समूह गीत, युगल गीत और समूह […]
March 2, 2021 मप्र के विकास में नए आयाम जोड़ेगा बजट- सिलावट
इंदौर : जल संसाधन मछुआ कल्याण और मत्स्य विकास मंत्री तुलसी राम सिलावट ने मंगलवार को […]
April 30, 2023 एटीएम लूट व सिक्योरिटी गार्ड की हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास
इंदौर : एटीएम लूट में सिक्योरिटी गार्ड की हत्या करने वाले आरोपी को अदालत ने आजीवन […]
January 19, 2023 ऑनलाइन क्रिकेट का सट्टा संचालित कर रहा आरोपी पकड़ा गया
सटोरिए से 10 मोबाइल, 02 कंप्यूटर व अन्य सामग्री जब्त।
आरोपी संचालक द्वारा […]
June 20, 2024 पत्रकारिता महोत्सव के तहत छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन
देश की प्रगति पर केंद्रित छायाचित्र किए गए हैं प्रदर्शित।
देशभर से छाया चित्रकारों […]
May 25, 2021 मुख्यमंत्री कोविड-19 बाल कल्याण योजना पर अमल शुरू, पात्र बच्चों के लिए जा रहे आवेदन
इंदौर : प्रदेश के ऐसे सभी बच्चे जिनके माता-पिता की कोविड-19 से आकस्मिक मृत्यु हो गई है, […]
August 9, 2022 सर्वधर्म संघ के मंच से मंत्री सिलावट ने किया ताजियों और अखाड़ों का इस्तकबाल
इंदौर : मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट ने मोहर्रम की दस तारीख, मंगलवार 9 […]