इंदौर : चार पहिया वाहन टाटा एस चुराने वाले दो बदमाशों को थाना तेजाजीनगर पुलिस ने बन्दी बनाया है। आरोपियों से चार पहिया वाहन (छोटा हाथी) कीमत 03 लाख रुपए का बरामद किया गया है।
दिनांक 15.11.2021 को फरियादी मनोज पिता गोवर्धन लाल वर्मा नि. झोपडपट्टी पुलिस लाइन के पीछे राजेन्द्र नगर इन्दौर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि कोई अज्ञात बदमाश उसका चार पहिया वाहन टाटा एस (छोटा हाथी) क्र. एम.पी. 09 एल.क्यू.2391 चुराकर ले गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना तेजाजीनगर पर अप.क्र.693/2021 धारा 379 भादवि का पंजीबध्द किया गया। प्रकरण की विवेचना के दौरान 21.11.2021 को फरियादी का पूर्व वाहन चालक अर्जुन पिता दिनेश चौहान उम्र 23 साल नि. ग्राम अजन्दीकोट थाना मनावर जिला धार व उसका साथी विष्णु चौहान पिता संतोष चौहान उम्र 19 साल नि. सदर पुलिस की गिरफ्त में आ गए। उनके कब्जे से प्रकरण मे चोरी गया वाहन भी बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपियों से चोरी के अन्य मामलो में भी पूछताछ की जा रही हैं।
Related Posts
July 11, 2022 2023 तक प्रारंभ हो जाएगा देश का पहला एलिवेटेड एक्सप्रेस वे- गडकरी
नई दिल्ली : सड़क यातायात और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का कहना है कि द्वारका […]
August 26, 2023 अधिकतम शासन, न्यूनतम सरकार के मंत्र को लेकर तेजी आगे बढ़ रहा है देश..
डिजिटल नवाचारों से सेवाओं को किया गया है बेहतर, पारदर्शिता और निष्पक्षता बढ़ी है - […]
April 29, 2022 महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में प्रदेश सरकार ने उठाए हैं कई कदम- सीएम शिवराज
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक संपन्न।
महिला मोर्चा को शिवराजसिंह जी […]
April 22, 2021 विधायक शुक्ला ने विजयवर्गीय को दिया धन्यवाद, एमवायएच सहित तीन अस्पतालों में कोरोना पीड़ितों के उपचार की रखी थी मांग
इंदौर : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को कांग्रेस के विधायक […]
January 27, 2022 एमआर-4 से आईएसबीटी तक रोड विस्तारीकरण के लिए निगमायुक्त ने किया दौरा
इंदौर : निगमायुक्त प्रतिभा पाल ने गुरुवार को एम आर-4 सांवेर रोड डी सेक्टर से आईएसबीटी […]
July 26, 2023 निगमकर्मियों के साथ मारपीट करने वाले पिता – पुत्र के खिलाफ प्रकरण दर्ज
इंदौर : कर्बला मैदान पर पेड़ों की छटाई करने पहुंचे निगमकर्मियों के साथ मारपीट करने वाले […]
May 17, 2021 रेमडेसीवीर की कालाबाजारी करते तीन आरोपी गिरफ्तार, 2 इंजेक्शन हुए बरामद
इंदौर : रेमडेसिविर इंजेक्शन का अवैध रूप से विक्रय करने वाले तीन आरोपियों को क्राइम […]