इंदौर : कोरोना संक्रमण से बचाव एवं जन स्वास्थ्य सुरक्षा हेतु अधिक संख्या में लोग कोविड का टीका लगवाए इस उद्देश्य को लेकर कलेक्टर मनीष सिंह द्वारा इन्दौर शहर में 2 से 4 अप्रैल तक “वैक्सिनेशन महोत्सव” मनाने के निर्देश दिए गए हैं।
जारी आदेशानुसार शहर में 2, 3 एवं 4 अप्रैल को “वैक्सिनेशन महोत्सव” मनाया जाएगा। रंगपंचमी के दिन वैक्सिनेशन के कैम्प निजी अस्पतालों द्वारा भी लगाए जा सकेंगे। इस हेतु आवागमन किए जाने पर प्रतिबंध नहीं रहेगा। 2 अप्रैल को रंगपंचमी के दिन नगर निगम इन्दौर सीमा क्षेत्र के सभी शासकीय वैक्सिनेशन सेंटर्स खुले रहेंगे।
अवकाश के दिन सेवाएं देने पर दी जाएगी सम्मान राशि।
वैक्सीन कार्य में संलग्न सभी एएनएम/शासकीय वैक्सीनेटर को शहर में अवकाश के दिन सेवा देने के सम्मान में 150 रूपये की सम्मान राशि रेडक्रॉस के जरिए दी जाएगी। आने वाले रविवार अर्थात 4 अप्रैल को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा संचालित शासकीय वैक्सीन केन्द्र बंद रहेंगे, परन्तु सभी निजी अस्पताल अनिवार्यतः विभिन्न रहवासी संघों से संपर्क कर विभिन्न कॉलोनियों में भुगतान के आधार पर कैम्प आयोजित कर सकेंगे। इन वैक्सीनेशन केन्द्रों में आने जाने हेतु छूट रहेगी।
Related Posts
August 16, 2021 SGSITS में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, मानव सेवा के लिए प्रो. पासवान को किया गया सम्मानित
इंदौर : देश के 75 वे स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर एसजीएसआईटीएस इन्दौर में ध्वजारोहण, […]
September 29, 2021 कांग्रेस ने रैली निकालकर कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन, पार्टी के नेताओं पर दर्ज प्रकरण वापस लेने की मांग की
इंदौर : कांग्रेसी नेताओं के खिलाफ आए दिन दर्ज हो रहे प्रकरणों के साथ चिंटू चौकसे समर्थक […]
December 14, 2023 संस्कृति का संरक्षण करने की जिम्मेदारी हम सबकी है : साध्वी कृष्णानंद
गीता भवन में चल रहे श्रीमद भागवत ज्ञान यज्ञ में धूमधाम से मना राम एवं कृष्ण […]
December 29, 2018 शहर हित से जुड़े प्रोजेक्ट समयसीमा में पूरे करेंगे- कलेक्टर इंदौर: नवागत कलेक्टर लोकेश जाटव ने शनिवार शाम कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर विधिवत पदभार […]
February 25, 2020 बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की कार्यकर्ताओं ने की जोरदार अगवानी इंदौर : बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा निजी कार्यक्रम में शिरकत करने मंगलवार […]
October 4, 2022 चरम पर पहुंचा माता भक्ति का उल्लास, महानवमी पर किया गया कन्या पूजन
इंदौर : शारदीय नवरात्र के अंतिम दिन महानवमी पर घरों, मंदिरों और पांडालों में हवन - पूजन […]
March 25, 2019 रंगपंचमी पर खूब मची रंगों की धमाल, गेरो ने मिटाया अपनों और गैरों का फर्क इंदौर: विविधताओं से भरे हमारे देश में हर क्षेत्र, प्रांत और अंचल की अपनी भाषा, कला, […]