इंदौर : कोरोना संक्रमण में रोज उतार- चढ़ाव नजर आ रहा है। गुरुवार 20 अगस्त को फिर संक्रमण ने दौड़ लगाई और सात फीसदी से ऊपर ग्रोथ रेट के साथ दो सौ पार हो गया। डेथ रेट भी बढ़ने लगा है। गुरुवार 4 मरीजों ने कोरोना संक्रमण के चलते अपनी जान गंवा दी।
227 नए मरीजों में पाया गया संक्रमण।
गुरुवार को 2265 सैम्पल जांच हेतु लिए गए। 3238 की जांच की गई। इनमें 2984 निगेटिव पाए गए। 227 में संक्रमण की पुष्टि हुई। 19 रिपीट पॉजिटिव मिले।जबकि 8 जांच योग्य नहीं होने से खारिज किए गए। संक्रमण का ग्रोथ रेट 7 फीसदी से ज्यादा रहा।
आज दिनांक तक की बात की जाए तो कुल 189675 सैम्पलों की जांच की गई। 10786 सैम्पल संक्रमित पाए गए। इनमें से अधिकांश मरीज ठीक हो चुके हैं।
4 मरीजों ने गंवाई संक्रमण से जान।
गुरुवार को कोरोना संक्रमित 4 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो गई। इन्हें मिलाकर अब तक 353 मरीजों की मौत कोरोना से हो चुकी है।
54 मरीजों ने दी कोरोना को मात।
गुरुवार को 54 मरीजों ने कोरोना को शिकस्त दे दी। पूरी तरह ठीक होने पर इन्हें कोविड अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 7374 मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त हो गए हैं। याने 68 फीसदी मरीज संक्रमण को मात देने में कामयाब रहे हैं। 3059 मरीजों का इलाज चल रहा है।
Related Posts
February 20, 2022 इनपुट टैक्स क्रेडिट के लिए सप्लायर की गलती की सजा क्रेता को भुगतनी होगी
इंदौर : जीएसटी के अंतर्गत सरकार द्वारा इनपुट टैक्स क्रेडिट के माध्यम से कर की चोरी […]
May 15, 2019 चैत की तपन में मोनिका की गायकी ने कराया सुकून का अहसास इंदौर: मदर्स डे याने मातृ दिवस की खुशियां मनाने और बाटने की बात हो तो संगीत की सुमधुर […]
February 20, 2025 कुमेड़ी में नवनिर्मित आईएसबीटी से मार्च मध्य तक शुरू हो जाएगा बसों का संचालन
संभागायुक्त की अध्यक्षता में इंदौर विकास प्राधिकरण, जिला प्रशासन, नगर निगम, वन विभाग की […]
December 11, 2024 ठंडी हवाओं से कंपकंपाया शहर, रात के तापमान में आई रिकार्ड गिरावट
इंदौर : जिले में मंगलवार को सीवियर कोल्ड डे रहा। दिनभर चली ठंडी हवाओं से पूरा शहर […]
July 18, 2017 जिस कर्ज में पिता ने खाया था जहर, उसी से परेशान होकर बेटे ने भी दी जान - मुख्यमन्त्री शिवराज सिंह के विधानसभा का रहने वाला है मृतक […]
June 16, 2022 इन्वेस्टर्स समिट का दिखावा नहीं किया, निवेश के लिए संभावनाएं तलाशी – कमलनाथ
इंदौर : पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इंदौर प्रवास के दौरान शहर के प्रबुद्ध जनों से भी एक […]
June 21, 2019 इंदौर प्रेस क्लब करेगा पत्रकारों के प्रतिभावान बच्चों की काबिलियत को सलाम इंदौर: पत्रकार साथियों के प्रतिभावान बच्चों का सम्मान समारोह इंदौर प्रेस क्लब द्वारा […]