धार : बिना अनुमति एक समुदाय के लोगों द्वारा जुलूस निकालने के चलते मचे बवाल और लाठीचार्ज के बाद धार में हालात नियंत्रण में बताए गए हैं। कर्फ्यू लगाने के साथ शहर भर में भारी पुलिस तैनात कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक 51 से अधिक लोगों पर दंगा भड़काने और शांति भंग करने के आरोप में प्रकरण दर्ज किए गए हैं।
प्रतिबंधित क्षेत्र में जाने से रोकने पर मचाया उपद्रव।
बता दें कि धार जिला प्रशासन ने जुलूस निकालने की अनुमति नहीं दी थी, बावजूद इसके बड़ी संख्या में लोग एकत्रित होकर जुलूस निकालने लगे। इससे अफरातफरी का माहौल बन गया। जुलूस में शामिल लोगों ने बेरिकेड्स हटाकर प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसने का प्रयास किया। जब पुलिस ने उन्हें रोका तो वे पुलिस जवानों के साथ धक्कामुक्की करने लगे। अराजकता की स्थिति निर्मित होते देख पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ा। इसके बाद शहर में अफरातफरी मच गई। जिला प्रशासन ने कर्फ्यू का ऐलान करने के साथ लोगों को घरों में भेजा। थोड़ी ही देर में हालात नियंत्रण में आ गए। फिलहाल स्थिति पूरीतरह काबू में है। धार के चप्पे- चप्पे पर पुलिस तैनात है। वीडियो फुटेज के आधार पर पुलिस उपद्रवियों की शिनाख्त कर रही है। शीघ्र ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।
Related Posts
July 14, 2020 5 फीसदी से नीचे पहुंचा कोरोना संक्रमण पर खतरा बरकरार.. इंदौर : बीते कुछ दिनों से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों में सोमवार को कमीं आई। सीएमएचओ […]
November 9, 2024 हजारों महिलाएं एक साथ करेंगी तलवारबाजी का प्रदर्शन
नेहरू स्टेडियम में आयोजित होगा शौर्य वीरा कार्यक्रम।
सामूहिक तलवारबाजी का बनेगा […]
February 27, 2025 पद्मश्री भेरूसिंह चौहान का किया गया नागरिक अभिनंदन
कबीर भजनों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी हुआ आयोजन।
इंदौर : श्री गीता रामेश्वर […]
March 23, 2017 दिनदहाड़े हुआ युवक का अपहरण, भोपाल पुलिस ने पूरे शहर में की घेराबंदी,लड़का राजगढ़ जिले के कुरावर से बरामद
भोपाल। शहर […]
February 22, 2022 आईआरसीटीसी विशेष पर्यटक ट्रेन के जरिए करवाएगा मल्लिकार्जुन दक्षिण दर्शन और 9 ज्योतिर्लिंग 2 धाम यात्रा
इंदौर : कोरोना संक्रमण के मामलों में कमीं को देखते हुए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म […]
September 21, 2022 शहरी सीमा में सुअर पालने पर निगम कर्मचारी निलंबित, अवैध बाड़ा भी तोड़ा
आयुक्त ने विभागीय जांच के दिए आदेश।
सुअर पालने के लिए बनाया गया अवैध बाडा भी […]
December 26, 2024 महज दो दिन पहले नोटिस देकर ध्वस्त कर दी गौशाला
गौमाता के साथ निगमकर्मियों ने की क्रूरता, ठूंस - ठूंस कर वाहनों में भरने से कईं गायें […]