इंदौर : नगर निगम ने गुरुवार को राजबाडा एवं सरवटे बस स्टैंड क्षेत्र में अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाते हुए फुटपाथ और सड़क पर रखी कुल 7 ट्रक सामग्री जब्त कर ली।
शहर के व्यस्ततम बाजारों में फुटकर व्यापारी और दुकानदारों द्वारा फुटपाथ व सड़क पर सामान रख देने से पैदल चलने वाले लोगों को परेशानी उठाना पड़ती है वहीं यातायात में भी बाधा खड़ी हो जाती है। इस बारे में लगातार मिल रही शिकायतों के बाद जागे निगम प्रशासन द्वारा शहर के व्यवस्तम बाजारों व क्षेत्रो में दुकानदारों और फुटकर व्यापारियों को अपनी दुकान का सामान फुटपाथ व सडक किनारे ना रखने के संबंध में अनाउसमेंट कर समझाइश दी गई थी।
अनाउसमेंट के बाद भी दुकान के बाहर फुटपाथ व सडक किनारे सामान रखने पर निगम मार्केट व रिमूव्हल विभाग की 5-5 टीमों द्वारा राजबाडा एवं सरवटे बस स्टेण्ड क्षेत्र में सघन मुहिम चलाई गई। सड़क पर सामान रखकर विक्रय करने वालो के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए, राजबाडा से 3 एवं सरवटे बस स्टैंड क्षेत्र से 4 ट्रक सहित कुल 7 ट्रक सामग्री जब्त की गई।
महापौर के निर्देश पर यह मुहिम सतत चलाने की बात भी निगम अधिकारियों ने कही है।
Related Posts
March 7, 2025 लोक अदालत में 16 हजार मामलों के निराकरण हेतु 81 खंडपीठों का गठन
इन्दौर : इंदौर जिले में लंबित प्रकरणों के आपसी सुलह समझौते के साथ निराकरण के लिये 8 […]
May 15, 2022 जनता द्वारा ही चुने जाएंगे नगर निगमों के महापौर व नगर पालिकाओं के अध्यक्ष
भोपाल : मध्यप्रदेश में नगर निगम के महापौर, नगर पालिका और नगर परिषद के अध्यक्ष अब सीधे […]
June 29, 2021 कार्य में लापरवाही बरतने पर तीन विद्युत इंजीनियरों को किया गया निलंबित
इंदौर : प्रदेश के ऊर्जामंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के निर्देश पर मप्र पश्चिम क्षेत्र […]
August 3, 2024 ठेकेदार के कर्मचारियों से चाकू की नोक पर बदमाशों ने लूटा रूपयों से भरा बैग।
35 लाख रुपए रखे थे बैग में, ठेकेदार के दफ्तर से देने जा रहे थे घर।
पुलिस मान रही […]
October 29, 2022 डेढ़ करोड़ लोगों को शाकाहार अपनाने हेतु प्रेरित कर चुका है साधु वासवानी मिशन – दीदी कृष्णा कुमारी
इंदौर : साधु वासवानी मिशन के तीन अहम बातों पर जोर देता है। आत्मिक उन्नति, बच्चों को […]
January 1, 2024 जिले में सतत जारी रहेगी पेट्रोल – डीजल की आपूर्ति
जिला प्रशासन निरंतर रूप से कर रहा है मॉनिटरिंग।
जिला कलेक्टर इलैयाराजा टी ने इंदौर […]
February 12, 2024 16 से 18 फरवरी तक धार में होगा नर्मदा साहित्य मंथन का आयोजन
इंदौर : विश्व संवाद केन्द्र मालवा के वार्षिक साहित्यिक समागम “नर्मदा साहित्य मंथन” के […]