निगम के बजट में आम आदमी पर बढ़ाया करों का बोझ

  
Last Updated:  July 31, 2024 " 03:34 am"

संपत्ति और जलकर की दरों में की गई वृद्धि।

इंदौर : महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा मंगलवार को वियक्ष की गैर मौजूदगी में निगम का वर्ष 2024 – 25 का 08 हजार करोड़ रुपए से अधिक का बजट पेश किया। बजट में संपत्ति और जलकर की दरें बढ़ाकर शहर के बाशिंदों पर करों का बोझ बढ़ा दिया गया है। यही नहीं संपत्ति कर के साथ अब हरियाली उपकर भी देना होगा। बजट में वन टाइम सेटलमेंट के तहत बकाया जलकर में 50 फीसदी छूट का भी ऐलान किया गया।

संपत्ति कर, जलकर की बढ़ाई गई दरें।

बजट में संपत्ति कर की दरों में रहवासी भवनों पर 03 से 05 रुपए प्रति स्क्वेयर फीट और व्यावसायिक संपत्तियों पर 05 से 07 रुपए स्क्वेयर फीट की वृद्धि की गई है। यही नहीं संपत्ति कर पर 02 फीसदी हरियाली उपकर भी लगाया गया है। इसी के साथ जलकर की दरों में भी 50 फीसदी बढ़ोतरी कर दी गई है।याने 200 रुपए प्रति माह की जगह अब 300 रुपए प्रति माह देने होंगे। कचरा शुल्क में जरूर कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है।

बकाया जल कर में 50 फीसदी छूट।

बजट में महापौर ने बकाया जलकर में 50 फीसदी छूट देने का ऐलान किया है। वन टाइम सेटलमेंट के तहत छूट पाने वाले कर दाता को शेष 50 फीसदी राशि एक बार में ही भरनी होगी।आगामी 05 अगस्त से इस छूट का लाभ लिया जा सकेगा।

23 प्रमुख सड़कों का होगा निर्माण।

महापौर ने 468 करोड़ की लागत से शहर की 23 सड़कों के निर्माण का ऐलान किया है। इसी के साथ नर्मदा के चौथे चरण के लिए भी बजट में प्रावधान किया गया है।

नगर निगम का होगा अपना ई – पोर्टल ।

बजट में नगर निगम la स्वयं का ई पोर्टल बनाने का भी ऐलान किया गया। आगामी जनवरी 2025 तक इसे चालू करने का लक्ष्य रखा गया है। इस ई – पोर्टल पर लोगों को निगम से जुड़ी सभी जानकारी उपलब्ध होगी। ऑनलाइन करों का भुगतान भी इस ई – पोर्टल के जरिए किया जा सकेगा।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *